Dec 27, 2025
सर्दियों में रोज गर्म पानी की जरूरत होती है, लेकिन इलेक्ट्रिक गीजर और इमर्शन रॉड से बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है।
Credit: canva
ठंड के मौसम में छत पर रखी पानी की टंकी का पानी बहुत ठंडा हो जाता है, जिससे नहाना और कपड़े धोना मुश्किल हो जाता है।
Credit: canva
गीजर के ज्यादा इस्तेमाल से बचने के लिए लोग सस्ते और बिना बिजली वाले विकल्प की तलाश करते हैं।
Credit: canva
बिना बिजली खर्च किए गर्म पानी पाने के लिए एक देसी जुगाड़ अपनाया जा सकता है, जिससे पूरी सर्दी नल से गुनगुना पानी मिलेगा।
Credit: canva
इस तरीके में छत पर रखी पानी की टंकी को इंसुलेट किया जाता है ताकि सूरज की गर्मी अंदर ही बनी रहे।
Credit: canva
इस सिस्टम को पैसिव सोलर वॉटर हीटिंग कहा जाता है, जिसमें थर्माकोल शीट, काला रंग, प्लास्टिक शीट और टेप/गोंद की जरूरत होती है।
Credit: canva
सबसे पहले टंकी को काले रंग से पेंट करें, फिर उसके चारों ओर और ऊपर थर्माकोल शीट लगाकर चाहें तो जूट की बोरी से कवर करें।
Credit: canva
अंत में टंकी के ऊपर ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट या कांच लगाएं और पानी की पाइपलाइन को भी ढक दें, जिससे गर्मी लंबे समय तक बनी रहे।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स