Dec 16, 2024

​फिर बढ़ी आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख, अब ये है लास्ट डेट ​

Ankita Pandey

​आधार कार्ड अपडेशन​

यूनीक आइडेंफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेशन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है।

Credit: Twitter

​बढ़ गई तारीख​

यूआईडीएआई ने फ्री में आधार अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दी है।

Credit: iStock

​इस पोर्टल पर करें अपडेट​


आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारी myAadhaar पोर्टल पर जाकर बिना किसी फीस के अपडेट करा सकते हैं।

Credit: iStock

​इस तारीख के बाद देना होगा शुल्क​

आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार केंद्र पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक यह सेवा 14 जून 2025 तक फ्री है।

Credit: iStock

You may also like

ठंड में किसी को छूने पर आपको भी लगता है ...
ठंड में तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं? जा...

​नोट कर लें वेबसाइट​


अगर आप भी अपने आधार में अपडेट कराना चाहते हैं तो सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।​

Credit: iStock

​ऐसे करें लॉगिन​


फिर आधार नंबर, कैप्चा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के जरिए लॉगिन करें।

Credit: iStock

​डिटेल्स करें चेक​


अब डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन में जाएं और दी गई डिटेल्स को एक बार चेक कर लें।

Credit: iStock

​अपलोड करें कॉपी​​


फिर डॉक्यूमेंट टाइप को चुनें और वैलिडेशन के लिए ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।

Credit: iStock

​इस बात का रखें ध्यान​

सर्विस रिक्वेस्ट नंबर को नोट करना न भूलें। इससे आपको आधार अपडेट रिक्वेस्ट के प्रोसेस के स्टेप्स को ट्रैक करने में मदद मिलेगी।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ठंड में किसी को छूने पर आपको भी लगता है करंट, आज जान लीजिए कारण

ऐसी और स्टोरीज देखें