बरसात के मौसम में नमक और मसालों को सीलन से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान किचन हैक्स

Aug 22, 2023

रितु राज

​किचन की चीजों में सीलन​

बरसात के मौसम में किचन में रखी कई तरह की चीजो में सीलन आ जाती है।

Credit: iStock

​सीलन की वजह​

सीलन की असल वजह है मौसम में नमी। नमी आने की वजह कई बार चीजों को फेंकना तक पड़ जाता है।

Credit: iStock

​इन चीजों में आती है सीलन​

किचन में नमक, चीनी और बिस्कुट भी सील कर गीले हो जाते हैं। ऐसे में चीजों को सीलन से बचाने के लिए आप ये किचन हैक्स अपना सकते हैं।

Credit: iStock

​प्लास्टिक के बदले कांच करें इस्तेमाल​

नमक, चीनी या दूसरे मसालों को सीलन से बचाने के लिए प्लास्टिक के डिब्बो की जगह कांच के जार का इस्तेमाल करें। कांच का जार भी एयरटाइट होना चाहिए ताकि उनके अंदर नमी न घुस पाए।

Credit: iStock

You may also like

हर Whatsapp यूजर्स को पता होने चाहिए ये ...
इन किचन हैक्स की मदद से 5 मिनट में उबाले...

​लौंग​

अगर आपके मसालों में नमी आ गई है तो इसे बचाने के लिए लौंग का भी इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है।

Credit: iStock

​चावल की छोटी पोटली​

नमक और चीनी को सीलन से बचाने के लिए चावल की एक छोटी सी पोटली बनाकर उसमें डालें।

Credit: iStock

​ब्लोटिंग पेपर​

ब्लोटिंग पेपर की मदद से भी चीजों को नमी से बचा सकते हैं। इसके लिए बर्तन में नमक या चीनी भरते वक्त ब्लोटिंग पेपर बिछा दें।

Credit: iStock

​रेफ्रिजरेटर​

सीलन से बचाने के लिए आप इन मसालों को एयर टाइट कंटेनर में रखकर फ्रीजर में भी रख सकती हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हर Whatsapp यूजर्स को पता होने चाहिए ये 5 फीचर्स, यूज करते ही निकलेगा वाह

ऐसी और स्टोरीज देखें