Dec 28, 2025
अक्सर इस बात को लेकर बहस होती है कि हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं लेकिन क्या यह सच है भी या नहीं। आइए जानते हैं..
Credit: TimesNow
हेलमेट पहनना बाल झड़ने का मुख्य कारण नहीं है। बाल झड़ने की बड़ी वजहें जेनेटिक, हार्मोनल बदलाव, तनाव और गलत डाइट होती हैं।
Credit: TimesNow
लंबे समय तक हेलमेट पहनने से पसीना जमा होता है, जिससे स्कैल्प गंदा रहता है और डैंड्रफ या फंगल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
Credit: TimesNow
बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट बालों पर रगड़ पैदा करता है, जिससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं, खासकर आगे और साइड के हिस्सों में।
Credit: TimesNow
लगातार हेलमेट पहनने से सिर की त्वचा को हवा नहीं मिलती, जिससे खुजली और स्कैल्प इरिटेशन हो सकता है।
Credit: TimesNow
बाल गीले हों और हेलमेट पहन लिया जाए, तो बाल ज्यादा कमजोर होते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
Credit: TimesNow
हेलमेट को बार-बार रगड़ते हुए पहनना और उतारना बालों को खींचता है, जिससे हेयर फॉल बढ़ सकता है।
Credit: TimesNow
अगर हेलमेट की अंदरूनी पैडिंग गंदी है, तो बैक्टीरिया पनपते हैं, जो स्कैल्प हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Credit: TimesNow
सही साइज का, हवादार हेलमेट पहनें, हेलमेट लाइनर धोते रहें और बालों की नियमित देखभाल करें तो हेलमेट से बाल झड़ने का खतरा नहीं होता।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स