Dec 12, 2024
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा की है कि दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जायेंगे।
Credit: iStock
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की उम्र वाली दिल्ली की निवासी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
Credit: iStock
इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कल, 13 दिसंबर 2024 से होने वाली है। आइये योजना के जरूरी नियम और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जान लें।
Credit: iStock
योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास दिल्ली का आधार और वोटर आईडी कार्ड होगा।
Credit: iStock
दिल्ली की निवासी महिला अगर पहले से किसी पेंशन का लाभ उठा रही हैं तो भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Credit: iStock
दिल्ली निवासी महिलाएं जो किसी सरकारी संस्था में कार्यरत हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलेंगे।
Credit: iStock
अगर महिलाओं का अपना बिजनेस है या फिर वो ITR फाइल करती हैं तो भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Credit: iStock
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाएंगे और उन्हें रजिस्ट्रेशन कार्ड देंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स