Jan 04, 2025

​क्या हवाई जहाज में पावर बैंक ले जा सकते हैं? सफर से पहले जान लें नियम​

Ankita Pandey

​फ्लाइट से यात्रा​

फ्लाइट से यात्रा करते समय ज्यादातर लोग इस बात में कंफ्यूज रहते हैं कि वह अपने साथ कौन सा सामान साथ लेकर जा सकते हैं।

Credit: Canva

​पावर बैंक​

ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि क्या वह फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सकते हैं?

Credit: Canva

​नियमों का पालन​

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने की अनुमति है लेकिन इसके लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा।

Credit: Canva

​न करें इस्तेमाल​


फ्लाइट में पावर बैंक को केवल कैरी-ऑन बैग में ले जाया जा सकता है। इसे सुरक्षित जगह पर रखें और यात्रा के दौरान इसका इस्तेमाल न करें।

Credit: Canva

You may also like

ये है ऊनी कपड़े धोने का सही तरीका, न आयें...
एक नहीं होते होटल और रेस्टोरेंट, फर्क बत...

​किस पावर बैंक की अनुमति​

बता दें कि फ्लाइट में 100Wh से कम क्षमता वाले पावर बैंक केबिन सामान में ले जाने की अनुमति होती है।

Credit: Canva

​एयरलाइंस की मंजूरी​


वहीं, 100Wh और 160Wh के बीच क्षमता वाले पावर बैंकों को ले जाने के लिए एयरलाइंस की मंजूरी की जरूरत होती है।

Credit: Canva

​एयरलाइंस द्वारा प्रतिबंधित​

जबकि, 160Wh से अधिक क्षमता वाले पावर बैंक इंटरनेशनल लेवर पर विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों द्वारा प्रतिबंधित है।

Credit: Canva

​लिथियम आयन बैटरी​

पावर बैंकों में लिथियम आयन बैटरी होती है, जिन्हें इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन खतरनाक मानती है।

Credit: Canva

​विस्फोट का खतरा​

लिथियम आयन बैटरियों को यदि ठीक तरह से नहीं संभाला गया तो विस्फोट का खतरा होता है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है ऊनी कपड़े धोने का सही तरीका, न आयेंगे रोएं न होगी सिकुड़न

ऐसी और स्टोरीज देखें