Oct 16, 2024

क्या Laptop के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं मोबाइल?

Vishal Mathel

​Laptop चार्जर से फोन चार्ज​

कई लोग Laptop के चार्जर से फोन चार्ज करने का ट्राई करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसा करना सही है?

Credit: iStock

​क्या है सही तरीका ​

हाँ, आप लैपटॉप के चार्जर से मोबाइल चार्ज कर सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Credit: iStock

​यूएसबी टाइप-C​

अगर आपका लैपटॉप चार्जर यूएसबी टाइप-C है, और आपका मोबाइल भी टाइप-C पोर्ट को सपोर्ट करता है, तो आप इसे सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इमरजेंसी में ही ऐसा करना सही है।

Credit: iStock

​वोल्टेज और पावर की जांच​

लैपटॉप के चार्जर आमतौर पर हाई वोल्टेज (15V-20V) पर चार्ज करते हैं, जबकि मोबाइल चार्जर कम वोल्टेज (5V-9V) पर चार्ज करते हैं। अगर आपका लैपटॉप चार्जर उच्च वोल्टेज देता है, तो मोबाइल को नुकसान हो सकता है।

Credit: iStock

You may also like

सर्दियों में AC कवर करके होगा पछतावा, लग...
आपका सरसों का तेल कितना है शुद्ध, घर बैठ...

​दोनों डिवाइस की PD चेक करें​

अगर दोनों डिवाइस PD (पावर डिलीवरी) चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, तो चार्जर और मोबाइल खुद ही सही पावर लेवल पर सेट हो जाते हैं।

Credit: iStock

​चार्जिंग स्पीड​

लैपटॉप का चार्जर मोबाइल को तेज चार्ज कर सकता है, लेकिन यह मोबाइल की क्षमता और चार्जर के पावर आउटपुट पर निर्भर करता है।

Credit: iStock

​सुरक्षा​

अगर दोनों डिवाइस कम्पेटिबल हैं, तो आप लैपटॉप चार्जर से मोबाइल सुरक्षित रूप से चार्ज कर सकते हैं। लेकिन चार्जिंग के दौरान फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो तुरंत ऐसा करना बंद करें।

Credit: iStock

​हमेशा मोबाइल के ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल​

इमरजेंसी के लिए लैपटॉप के चार्जर के फोन चार्ज करना ठीक है लेकिन सुरक्षा और बैटरी लाइफ बनाए रखने के लिए सही चार्जर का उपयोग करना हमेशा बेहतर होता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सर्दियों में AC कवर करके होगा पछतावा, लग सकती है हजारों रुपए की चपत

ऐसी और स्टोरीज देखें