Jun 24, 2025

घर खरीदने से पहले जान लें ये 3 जरूरी बातें, नहीं तो डूब जाएगी कमाई!

Ramanuj Singh

​​घर खरीदने से पहले इन 3 शब्दों पर ध्यान दें​​

बिल्डर के धोखे से बचने के लिए बिल्डर और बायर एग्रीमेंट पर ध्यान दें। इस एग्रीमेंट को साइन करने से पहले तीन शब्द कारपेट एरिया, सुपर बिल्ट अप एरिया और लोडिंग एरिया को ध्यान से पढ़ें।

Credit: istock

​​कारपेट एरिया ही असली एरिया है​​

यह वह जगह है जिसका आप असल में उपयोग करते हैं – जैसे कमरा, किचन, बाथरूम आदि। यही आपकी वास्तविक संपत्ति है।

Credit: istock

​​सुपर बिल्ट-अप एरिया में भ्रम है​​

इसमें कॉमन एरिया, सीढ़ियां, दीवारों की मोटाई, लिफ्ट, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाती हैं, जो आपकी व्यक्तिगत जगह नहीं होतीं।

Credit: istock

​​लोडिंग एरिया का मतलब समझें​​

​​लोडिंग एरिया, कारपेट एरिया और सुपर बिल्ट-अप एरिया के बीच का अंतर होता है। लोडिंग जितनी ज्यादा, आपका वास्तविक उपयोग क्षेत्र उतना कम।

Credit: istock

You may also like

IRCTC तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए Aa...
पेट्रोल भरवाते समय सिर्फ 0 देखकर खुश मत ...

​​बिल्डर का असली खेल यहीं से शुरू होता है​​

बिल्डर “सेलएबल एरिया” के नाम पर सुपर बिल्ट-अप एरिया बेचते हैं, जिससे बायर को कम जगह मिलती है लेकिन ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं।

Credit: istock

​​RERA कानून का पालन करें​​

RERA के अनुसार, फ्लैट की कीमत और साइज केवल कारपेट एरिया के आधार पर तय होनी चाहिए। किसी और एरिया के आधार पर डील गलत मानी जाती है।

Credit: istock

​​एग्रीमेंट साइन करने से पहले पढ़ें​​

एग्रीमेंट में कारपेट एरिया, कीमत और उससे जुड़ी परिभाषाएं साफ-साफ लिखी होनी चाहिए। अस्पष्ट भाषा में छिपे शर्तों से सावधान रहें।

Credit: istock

​​सुपर एरिया के चक्कर में न पड़ें​​

अक्सर 1200 Sq.ft के फ्लैट का प्रचार होता है, लेकिन हकीकत में आपको सिर्फ 800 Sq.ft कारपेट एरिया मिलता है।

Credit: istock

​​बिल्डर से लिखित में पूछें​​

बिल्डर से साफ शब्दों में पूछें कि ये एरिया कारपेट में है या सुपर बिल्ट-अप में? और उसका उत्तर लिखित में लें।

Credit: istock

​​बिल्डर की मार्केटिंग ट्रिक्स पहचानें​​

"स्पेशियस 3BHK", "1200 Sq.ft में लग्जरी" जैसे शब्दों के पीछे अक्सर सुपर एरिया की चाल होती है। सावधान रहें।

Credit: istock

​​कानूनी सलाह लें​​

किसी भी कन्फ्यूजन की स्थिति में बिल्डर एग्रीमेंट को किसी वकील या प्रॉपर्टी एक्सपर्ट से जरूर दिखवाएं।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IRCTC तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए Aadhaar को कैसे करें वेरिफाई, सुपर सिंपल तरीका

ऐसी और स्टोरीज देखें