May 18, 2025
गर्मियों में AC सुकून देता है, मगर कई बार उसमें से पानी टपकने लगता है। पानी टपकने पर लोग सीधा मैकेनिक को बुलाते हैं
Credit: Meta AI/iStock
मगर यदि आप एसी में से पानी टपकने की वजह जान लें तो खुद ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इससे आपका मैकेनिक वाला खर्च भी बचेगा
Credit: Meta AI/iStock
AC में से पानी ड्रेनेज पाइप के जरिए निकलता है। चेक करें कि कहीं इस पाइप में धूल-मिट्टी की वजह से ब्लॉकिंग तो नहीं हो गयी। आप तार डालकर इसे साफ कर सकते हैं
Credit: Meta AI/iStock
अगर एसी फिल्टर गंदे हो गए, तो ठंडी हवा रुक जाएगी। इससे AC में बर्फ जमने लगती है। यही बर्फ पिघलकर पानी बनकर टपकेगी। इसलिए 2 हफ्तों में फिल्टर साफ करें
Credit: Meta AI/iStock
AC की फिटिंग सीधी या आगे की ओर झुकी हुई हो, तो पानी पाइप के जरिए नहीं निकलता और कमरे में ही टपकता है। इसलिए AC की फिटिंग दीवार से थोड़ी पीछे की ओर हो
Credit: Meta AI/iStock
अगर AC को 16 से 18 डिग्री पर चलाया जाए तो उसमें बर्फ जमने लगती है। यही बर्फ पिघलती है और पानी बनकर टपकती है। इसलिए एसी का तापमान बढ़ाकर चलाएं
Credit: Meta AI/iStock
AC में ड्रेन ट्रे होती, जो AC में जमा होने वाले पानी को इकट्ठा करती है और फिर उसे पाइप के जरिए बाहर भेजती है
Credit: Meta AI/iStock
अगर इस ट्रे में गंदगी भर जाए, ये टूट जाए तो पानी कमरे में टपकने लगता है। इसे ठीक करने के लिए AC का कवर खोलें और ट्रे को ठीक करें
Credit: Meta AI/iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स