Nov 28, 2025
Credit: AI
आदेश के मुताबिक अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।फोटो- ani
Credit: AI
राज्य के प्लानिंग विभाग ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं कि आधार को जन्म तिथि या जन्म प्रमाण के रूप में न माना जाए।
Credit: uidai
आदेश में कहा गया कि आधार कार्ड के साथ जन्म प्रमाणपत्र संलग्न नहीं होता, इसलिए इसे जन्म प्रमाण पत्र के बराबर नहीं माना जा सकता।
Credit: uidai
इसी तरह महाराष्ट्र सरकार ने भी आधार आधारित जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों को रद्द करने के निर्देश जारी किए हैं।
Credit: uidai
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री ने प्रशासन को संदिग्ध और केवल आधार आधारित प्रमाणपत्रों को तुरंत रद्द करने और पुलिस में शिकायत करने के आदेश दिए।
Credit: uidai
सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार जन्म प्रमाण या जन्म स्थान का वैध प्रमाण नहीं है और इस पर जिला कलेक्टर स्तर पर समीक्षा बैठकें होंगी।
Credit: uidai
इस सप्ताह UIDAI ने देशभर में मृत व्यक्तियों के 2 करोड़ से अधिक आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी पहचान सत्यापन प्रक्रिया मानी जा रही है।
Credit: uidai
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स