Dec 27, 2024

वॉशिंग मशीन में धोते हैं कपड़े तो भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां

Vishal Mathel

​मशीन को ओवरलोड करना​

मशीन में जरूरत और लोड से ज्यादा कपड़े भरने से सफाई ठीक से नहीं होती और मशीन को नुकसान हो सकता है।

Credit: istock

​ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल​

अधिक डिटर्जेंट कपड़ों पर जमकर उन्हें फीका कर सकता है और स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है।

Credit: istock

​कपड़ों को रंग के अनुसार अलग न करना​

गहरे और हल्के रंग के कपड़े साथ धोने से रंग फैल सकता है। हमेशा सफेद और काले रंग के कपड़ों को अलग-अलग धोना चाहिए।

Credit: istock

​केयर लेबल को नजरअंदाज करना​

केयर लेबल न मानने से कपड़े सिकुड़ सकते हैं, फीके पड़ सकते हैं या खराब हो सकते हैं। इसलिए कपड़ों पर लिखे लेबल जरूर देखें।

Credit: istock

You may also like

गीजर विस्फोट हो सकता है जानलेवा, कहीं आप...
आपकी जैकेट-जूते का लेदर कितना असली? एक स...

​गलत पानी का तापमान​

गर्म पानी से कपड़े सिकुड़ सकते हैं या उनका रंग फीका पड़ सकता है। इसलिए पानी को नॉर्मल तापमान पर रखना जरूरी है।

Credit: istock

​मशीन को साफ न करना​

गंदी मशीन से कपड़े ठीक से साफ नहीं होते और बदबू भी आ सकती है। इसलिए समय-समय पर वॉशिंग मशीन को साफ जरूर करें।

Credit: istock

​ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल करना​

अधिक ड्राई करने से कपड़े कमजोर और सिकुड़ सकते हैं। ऐसे में जरूरत होने पर ही ड्रायर का इस्तेमाल करें नहीं तो कपड़ों को नेचुरल तरीके से सुखाएं।

Credit: istock

​चेन और बटन बंद रखना​

धोते समय चेन और बटन कपड़ों को फाड़ सकते हैं। ऐसे में इन कपड़ों को अलग से भी धोया जा सकता है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गीजर विस्फोट हो सकता है जानलेवा, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

ऐसी और स्टोरीज देखें