Dec 27, 2025
दुनिया में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां पहुंचने की सोचते ही कई लोग डर जाते हैं। जो समुद्र तल से करीब 16,627 फीट यानी लगभग 5,068 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।
Credit: Istock
इतनी ऊंचाई पर हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए यहां पहुंचने से पहले ही कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत का डर सताता है।
Credit: Istock
बर्फीले पहाड़ों और ठंडी हवाओं से घिरे इस इलाके में ट्रेन के सफर को मुश्किल और रोमांचक दोनों ही माना जाता है।
Credit: Istock
यह तांगगुला रेलवे स्टेशन नाम का है, जो चीन के तिब्बत में किंगहाई-तिब्बत रेलवे लाइन पर बना है, जो गोलमुड से ल्हासा तक जाती है।
Credit: Istock
तांगगुला सिर्फ ऊंचाई का रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की एक बड़ी चुनौती भी है।
Credit: Istock
प्लेटफॉर्म पर ऑक्सीजन कम होने की वजह से ट्रेन में विशेष ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था होती है।
Credit: Istock
यहां ट्रेन अक्सर नहीं रुकती और यात्रियों का चढ़ना-उतरना भी मुश्किल माना जाता है।
Credit: Istock
तांगगुला रेलवे स्टेशन तक पहुंचना अपने आप में एक साहस की परीक्षा जैसा है, जहां कई लोग शुरुआत में ही डर जाते हैं।
Credit: Istock
अगर आप एक रोमांचक ट्रिप की तलाश में हैं तो यह रेलवे स्टेशन आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। इसे देखना तो बनता है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स