Oct 08, 2025

ओमान घूमने क्यों जा रहे हैं भारतीय, पैसा बहाने के पीछे ये है असली वजह

prabhat sharma

​​चमक रहा है ओमान​​

भारतीय पर्यटक ओमान की यात्रा करना बेहद पसंद कर रहे हैं यही वजह है कि साल 2024 में रिकॉर्ड 7 लाख से ज्यादा भारतीयों ने इस देश की यात्रा की थी।

Credit: Istock

हिम्मत हो तो ही जाना

​​असली वजह जाएं समझ​​

ओमान की यात्रा भारतीय पर्यटकों को क्यों लुभा रही है और क्यों टूरिस्ट वहां जा रहे हैं इसके पीछे की असली वजह समझने की कोशिश करते हैं।

Credit: Istock

गोवा के खर्चे में घूमो विदेश

​​सस्ती फ्लाइट टिकट​​

दिल्ली मुंबई या फिर हैदराबाद से मस्कट के लिए रिटर्न फ्लाइट टिकट आपको 16 हजार तक के खर्चे में मिल जाती है।

Credit: Istock

​​पर्यटन के लिए विविधता​​

समुद्र तट से लेकर रेगिस्तान और पहाड़ सबकुछ भारतीय पर्यटकों को एक जगह ओमान ट्रिप में मिल जाता है।

Credit: Istock

You may also like

ओवरटूरिज्म से जाएंगे बच, इन 8 अनजाने विद...
तुर्की ही घूमने क्यों जाते थे भारतीय, पै...

​​सरल वीजा प्रोसेस​​

ओमान टूरिस्ट वीजा 10 दिन के लिए भारतीय पर्यटकों को आसानी से ऑनलाइन आवेदन करने पर मिल जाता है।

Credit: Istock

​​सुरक्षित वातावरण​​

ओमान दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है ऐसे में भारतीय पर्यटक बिना चिंता के यहां घूम सकते हैं।

Credit: Istock

​​सस्ते होटल​​

ओमान में होटल से लेकर गेस्टहाउस या फिर होमस्टे का खर्चा काफी कम होता है जो भारतीय पर्यटकों को लुभाता है।

Credit: Istock

​​शांतिपूर्ण यात्रा​​


यहां इतनी भीड़भाड़ नहीं होती है ऐसे में शांति और सुकून के लिए भी भारतीय पर्यटक इस देश की यात्रा करते हैं।

Credit: Istock

​​खास आकर्षण​​

अरब की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और वहां के फेस्टिवल्स भी भारतीय पर्यटकों को खासा लुभाते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ओवरटूरिज्म से जाएंगे बच, इन 8 अनजाने विदेशी स्थलों पर जाएं घूमने

ऐसी और स्टोरीज देखें