Nov 06, 2025

आखिर पैसा बहाकर पटाया क्यों जा रहे हैं भारतीय

prabhat sharma

​​पटाया टूरिज्म​​


भारतीय पर्यटक इन दिनों थाईलैंड के प्रमुख शहर पटाया की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। आखिर पटाया में ऐसा क्या है कि भारत से लोग यहां घूमने जा रहे हैं।

Credit: Istock

​​सस्ता इंटरनेशनल ट्रिप​​


पटाया की सबसे बड़ी खासियत है कि यह आपको कम बजट में विदेश घूमने का मौका देता है। 3 से 4 दिन का पूरा ट्रिप 35 से 50 हजार में आराम से निपट जाता है।

Credit: Istock

​​बैंकॉक के पास​​



भारतीय पर्यटक बैंकॉक की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। बैंकॉक की यात्रा के दौरान सिर्फ 2 घंटे का ट्रैवल करके यात्री पटाया पहुंच जाते हैं।

Credit: Istock

​​बीच और नेचर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन​​


पटाया में पर्यटकों को बीच और नेचर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। जॉमटियन बीच, कोरल आइलैंड और पटाया बीच यहां काफी मशहूर हैं।

Credit: Istock

You may also like

भीड़ से दूर भरपूर एडवेंचर! ट्रेकिंग लवर्...
पानी पर सुहाना होगा सफर, एक बार यहां तो ...

​​एडवेंचर एक्टिविटी​​



एडवेंचर एक्टिविटी के शौकीन पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां आप पैरासेलिंग, स्नॉर्कलिंग और जेट स्की का मजा ले सकते हैं।

Credit: Istock

​​नाइटलाइफ और एंटरटेनमेंट​​


नाइटलाइफ और शानदार एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठाने के लिए भी पर्यटक पटाया की यात्रा करते हैं। वॉकिंग स्ट्रीट, बीच रोड, और लाइव म्यूजिक बार्स यहां फेमस है।

Credit: Istock

​​इंडियन फूड की भरमार​​


पटाया की खासियत ये है कि यहां आपको हर जगह इंडियन रेस्टोरेंट्स मिल जाएंगे। पंजाबी ढाबा, तंदूरी नाइट्स, बंबई ब्लू और रॉयल इंडिया फेमस है।

Credit: Istock

​​आसान फ्लाइट कनेक्टिविटी​​


भारत के प्रमुख शहरों जैसे- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती हैं। वहां से टैक्सी या बस लेकर आप कुछ घंटो मे पटाया पहुंच जाते हैं।

Credit: Istock

​​कपल्स और दोस्तों के लिए परफेक्ट जगह​​


कपल्स के साथ ही पटाया की यात्रा दोस्तों के लिए परफेक्ट जगह है। रोमांटिक बीच डिनर और पार्टी क्रूज का आप यहां लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भीड़ से दूर भरपूर एडवेंचर! ट्रेकिंग लवर्स के लिए परफेक्ट हैं ये खूबसूरत जगहें

ऐसी और स्टोरीज देखें