Feb 15, 2026
नीले समुद्र से लेकर सफेद रेत तक मालदीव में वो सबकुछ है जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।
Credit: Istock
बॉलीवुड सेलेब्स ज्यादातर वेकेशन पर या फिर चिलआउट करने के लिए मालदीव का ही रुख करते हैं जिसके पीछे का कारण समझने की कोशिश करते हैं।
Credit: Istock
मालदीव के आइलैंड्स पर सेलिब्रिटी की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाता है। कैमरे और मीडिया से दूर यहां उन्हें बिना किसी रुकावट के आराम करने का मौका मिलता है।
Credit: Istock
मालदीव फोटो-जनिक लोकेशन है और अक्सर सेलिब्रिटी यहां से हॉलीडे पोस्ट्स शेयर करते हैं जो जमकर वायरल भी होते हैं।
Credit: Istock
मुंबई की सड़कों पर घूमना बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। भीड़ हर जगह सेलेब्स को घेर ही लेती है ऐसे में मालदीव की बजट ट्रिप उन्हें भीड़भाड़ से मुक्ति देती है।
Credit: Istock
मुंबई से मालदीव के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती हैं। मुंबई से मालदीव पहुंचने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है।
Credit: Istock
मालदीव में एक से बढ़कर एक हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट्स हैं जो पर्सनल शेफ से लेकर याच जैसी सुविधाएं देते हैं।
Credit: Istock
भारतीय नागरिकों के लिए मालदीव में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। ऐसे में सेलेब्स वीजा लेने के प्रोसेस से भी बच जाते हैं।
Credit: Istock
ग्लैमर, प्राइवेसी और आराम मालदीव एकसाथ देता है यही वजह है कि सेलिब्रिटीज बार-बार यहां छुट्टियां मनाने आते हैं।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स