Apr 14, 2025
एशिया का छिपा हुआ रत्न कजाकिस्तान भारतीय पर्यटकों के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। हजारों की संख्या में हर साल भारतीय इस सुंदर और रहस्यमयी देश की यात्रा कर रहे हैं।
Credit: Istock
मेकमाईट्रिप की रिपोर्ट के अनुसार, कजाकिस्तान की लोकप्रियता में 491 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय लोग यहां जाना पसंद भी करते हैं।
Credit: Istock
भारतीय पर्यटक आखिर क्यों कजाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं इस सवाल का जवाब डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं।
Credit: Istock
भारत और कजाकिस्तान के बीच एक समझौता है जो दोनों देशों के नागरिकों को कुछ दिनों तक बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता है।
Credit: Istock
कई एयरलाइंस भारत और कजाकिस्तान के बीच डायरेक्ट फ्लाइट प्रदान करती हैं। जिससे भारतीय पर्यटकों के लिए कजाकिस्तान पहुंचना सुविधाजनक हो जाता है।
Credit: Istock
आज, भारतीय नई दिल्ली से कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी तक इंडिगो या एयर अस्ताना की सीधी 3 घंटे की फ्लाइट ले सकते हैं।
Credit: Istock
स्की रिसॉर्ट, स्पा और लक्जरी होटल का आनंद भारतीय पर्यटक यहां कम पैसों में उठाते हैं। यूरोप में यह बहुत महंगा पड़ता है।
Credit: Istock
कुल मिलाकर अगर आप बजट ट्रिप का प्लान करते हैं तो कजाकिस्तान की यात्रा में कुल अनुमानित खर्च ₹40,000–45,000 रुपए तक पड़ सकता है।
Credit: Istock
₹1500–₹3500 रुपए में आपको यहां 3 स्टार होटल रहने के लिए मिल जाएंगे। खाना भी यहां बेहद सस्ता है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स