Apr 08, 2026
केरल के कोच्चि शहर को 'अरब सागर की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। यह खास नाम शहर के इतिहास, व्यापार और खूबसूरती से जुड़ा है।
Credit: iStock
केरल का कोच्चि शहर अरब सागर के किनारे बसा ऐसा डेस्टिनेशन है, जहां हर मोड़ पर समुद्री हवा, हरियाली और सुकून भरा माहौल महसूस होता है। यही वजह है कि यात्रियों को यह शहर पहली नजर में ही पसंद आ जाता है।
Credit: iStock
कोच्चि की प्राकृतिक खूबसूरती, शांत समुद्र तट और ऐतिहासिक बंदरगाह ने इसे खास पहचान दी। समुद्र से जुड़ी इसकी समृद्ध विरासत और आकर्षक लोकेशन के कारण इसे Queen of the Arabian Sea कहा जाने लगा।
Credit: iStock
फोर्ट कोच्चि की सड़कों पर चलते हुए ऐसा लगता है जैसे इतिहास जिंदा हो। रंगीन कैफे, पुरानी यूरोपीय इमारतें और आर्ट गैलरी इस जगह को बेहद रोमांटिक और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली बनाती हैं।
Credit: iStock
कोच्चि का सबसे आइकॉनिक आकर्षण है चीनी फिशिंग नेट। सूर्यास्त के समय समुद्र किनारे लगे ये विशाल जाल शहर की पहचान बन चुके हैं और पर्यटकों के लिए खास फोटो स्पॉट हैं।
Credit: iStock
कोच्चि की यात्रा तब पूरी मानी जाती है जब आप बैकवॉटर बोट राइड करें। नारियल के पेड़ों से घिरी शांत जलधाराएं और हाउसबोट का अनुभव यात्रा को यादगार बना देता है।
Credit: iStock
यह शहर सीफूड प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। ताजा फिश करी, अप्पम, स्ट्यू और केरल के पारंपरिक फ्लेवर यहां की ट्रिप को और खास बना देते हैं।
Credit: iStock
कोच्चि सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि कला और संस्कृति का भी बड़ा केंद्र है। कोच्चि-मुझिरिस बिएनाले जैसे आर्ट फेस्टिवल दुनियाभर के कलाकारों और यात्रियों को आकर्षित करते हैं।
Credit: iStock
अगर आप ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां इतिहास, समुद्र, संस्कृति और सुकून एक साथ मिले तो कोच्चि आपका अगला ट्रैवल डेस्टिनेशन जरूर होना चाहिए।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स