May 12, 2026

गुलाबी घर-गलियों, इमारतों से पहचानी जाती है भारत की ये जगह, नाम है पिंक सिटी ऑ इंडिया

Vineet

​गुलाबी गलियां और शाही इमारतें​

भारत में एक ऐसा शहर भी है, जहां की पहचान ही गुलाबी रंग से होती है। यहां की सड़कें, बाजार और खूबसूरत इमारतें हर किसी को पहली नजर में पसंद आ जाती हैं।

Credit: Pinterest.com

Beautiful Hill Station Near Delhi

​घूमते ही महसूस होती है राजसी फील​

इस शहर में कदम रखते ही शाही माहौल महसूस होने लगता है। पुराने महल, बड़ी हवेलियां और रंग-बिरंगे बाजार यहां की खूबसूरती को और खास बना देते हैं।

Credit: Pinterest.com

​हर गली में दिखती है अलग खूबसूरती​

यहां की छोटी-छोटी गलियां भी काफी आकर्षक लगती हैं। सुबह से लेकर रात तक शहर का रंग और रौनक पर्यटकों को खूब पसंद आती है।

Credit: Pinterest.com

​फोटोग्राफी के लिए है शानदार जगह​

अगर आपको तस्वीरें क्लिक करना पसंद है, तो यह शहर आपको जरूर पसंद आएगा। यहां की गुलाबी दीवारें और ऐतिहासिक इमारतें हर फोटो को खास बना देती हैं।

Credit: Pinterest.com

You may also like

किसे कहते हैं नेपाल का स्वर्ग, जहां बादल...
ऋषिकेश से सिर्फ 30 मिनट दूर है ये हिल स्...

​बाजारों में दिखता है राजस्थान का रंग​

यहां के बाजारों में राजस्थानी कपड़े, जूतियां, ज्वेलरी और हस्तशिल्प की चीजें खूब मिलती हैं। साथ ही लोकल खाने का स्वाद भी लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है।

Credit: Pinterest.com

​अब जानिए कौन सा है ये शहर​

गुलाबी रंग की पहचान वाला यह खूबसूरत शहर राजस्थान की राजधानी जयपुर है। इसी वजह से इसे भारत की पिंक सिटी कहा जाता है।

Credit: Pinterest.com

​क्यों पड़ा पिंक सिटी नाम?​

कहा जाता है कि शहर की कई इमारतों को गुलाबी रंग से रंगा गया था। धीरे-धीरे यही रंग जयपुर की सबसे बड़ी पहचान बन गया।

Credit: Pinterest.com

​घूमने का सबसे अच्छा समय​

जयपुर घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेहतर माना जाता है। इस समय मौसम सुहावना रहता है और शहर को आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है।

Credit: Pinterest.com

​एक बार जरूर करें जयपुर की सैर​

अगर आपको इतिहास, शाही महल और रंगीन बाजार पसंद हैं, तो जयपुर की ट्रिप आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। यहां की गुलाबी खूबसूरती लंबे समय तक याद रहती है।

Credit: Pinterest.com

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: किसे कहते हैं नेपाल का स्वर्ग, जहां बादलों के बीच होती है सैर

ऐसी और स्टोरीज देखें