Apr 08, 2025

ऋषिकेश में यहां मिलेगा मुफ्त का रहना, 50 रुपए में देसी घी से बना खाना

prabhat sharma

​​ऋषिकेश​​

योग की राजधानी के नाम से मशहूर उत्तराखंड का कोहिनूर ऋषिकेश पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

Credit: Istock

समझ लें पूरा रास्ता

​​टूरिस्ट का आकर्षण​​


ना केवल धार्मिक नजरिए से बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों के मामले में भी ऋषिकेश टूरिस्ट को काफी आकर्षित करती है।

Credit: Istock

​​कम बजट में हो जाएगी यात्रा​​


ऋषिकेश की यात्रा को अगर आप बजट में करना चाहते हैं और रहने-खाने पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो ऐसा संभव है।

Credit: Istock

​​गीता भवन आश्रम​​


शानदार सुखद एहसास के साथ ही अगर आप बिना पैसे खर्च किए मुफ्त में रहना चाहते हैं तो गीता भवन आश्रम आपके लिए अनुकूल रहेगा।

Credit: Istock

You may also like

इस बार पहुंचे MP के इकलौते हिल स्टेशन, म...
छुट्टियों में जाएं झीलों के शहर,​ नोएडा ...

​​कुल 1 हजार कमरे​​


साल 1944 में स्थापित गीता भवन आश्रम गंगा नदी किनारे स्थित बेहद ही शानदार जगह है जहां कुल 1000 कमरे हैं।

Credit: Istock

​​सिर्फ 50 रुपए में भोजन​​


ना केवल गीता भवन आश्रम आपको मुफ्त में रहने की सुविधा देता है बल्कि इसके अलावा यहां आप सिर्फ 50 रुपए में स्वादिष्ट खाना भी खा सकते हैं।

Credit: Istock

​​परिवार के साथ भी मिल जाएगा कमरा​​


गौर करने वाली बात ये है कि ना केवल आपको सिंगल पर्सन के लिए बल्कि यहां परिवार के साथ भी आराम से स्टे करने के लिए कमरा मिल जाएगा।

Credit: Istock

​​आईडी कार्ड अनिवार्य​​


गीता भवन आश्रम में रुकने के लिए आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य है। अकेले यात्रियों के लिए कॉमन हॉल है परिवार के साथ रुकने के लिए कमरा दिया जाता है।

Credit: Istock

​​आध्यात्मिक यात्रा को मिलेगी नई दिशा​​


गीता भवन आश्रम में रहकर आप सत्संग और धार्मिक प्रवचन में हिस्सा ले सकते हैं जो आपकी आध्यात्मिक यात्रा को नई दिशा देगी।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस बार पहुंचे MP के इकलौते हिल स्टेशन, मिनी कश्मीर के नाम से है फेमस

ऐसी और स्टोरीज देखें