Feb 20, 2025

By: Medha Chawla

इन झरनों से नहीं हटती है नजर, एक बार जो देखा तो एकटक निहारते रह जाएंगे खूबसूरती

खास झरने

छुट्टियों में इस बार थोड़ा अलग करिए घिसे-पिटे हिल-स्टेशन और शहरों की सैर की बजाए झरने देखिए। आइए हम बताते हैं 8 अद्भुत खूबसूरती वाले झरनों के बारे में।

Credit: canva

जोग फॉल्स, कर्नाटक

कर्नाटक के शरवती नदी का यह झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों में आता है। बरसात के मौसम में यह बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

Credit: canva

दूधसागर फॉल्स, गोवा

यह झरना दूध जैसे सफेद पानी की धारा के लिए प्रसिद्ध है। मांडोवी नदी का यह खूबसूरत झरना घने जंगलों के बीच अद्भुत दिखता है।

Credit: canva

अथिरापिल्ली फॉल्स, केरल

शोलायार के पहाड़ों का ये झरना केरल का सबसे बड़ा जलप्रपात है और हरी-भरी वादियों के बीच बेहद सुंदर लगता है।

Credit: canva

You may also like

बिना वीजा-पासपोर्ट लेना है यूरोप का मजा ...
चिलचिलाती गर्मी से पहले देख आएं पहाड़, व...

नोहकलिकाइ फॉल्स, मेघालय

लगभग 1120 फीट की ऊंचाई वाला यह झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। चेरापूंजी के पास स्थित यह स्थान मानसून के दौरान बेहद मनमोहक हो जाता है।

Credit: canva

भागसू फॉल्स, हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में बर्फ से घिरा रहने वाला यह जलप्रपात मैक्लोडगंज से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां का शांत वातावरण यात्रियों को आकर्षित करता है।

Credit: canva

सोचीपारा फॉल्स, केरल

यह वायनाड में स्थित है और इसे सेंटीनेल रॉक वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। यहां ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

Credit: canva

केसरवल फॉल्स, गोवा

यह खास झरना हर्बल औषधीय गुणों वाले पानी के लिए प्रसिद्ध है। गोवा घूमने आने वाले लोग इसकी सुंदरता का आनंद जरूर लेते हैं।

Credit: canva

चित्रकोट फॉल्स, छत्तीसगढ़

यह जलप्रपात भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात है, इसीलिए इसे भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। मानसून के दौरान इसकी सुंदरता देखने लायक होती है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बिना वीजा-पासपोर्ट लेना है यूरोप का मजा तो घूमिए देश में ही बसी ये 9 जगहें

ऐसी और स्टोरीज देखें