Dec 28, 2024

10वीं शताब्दी में बने इस मंदिर में कर आओ दर्शन, नए साल की करो खास शुरुआत

prabhat sharma

​नया साल होगा खास​

नए साल के मौके पर इस प्राचीन मंदिर के दर्शन करके आप नई शुरुआत कर सकते हैं। हाल ही में ये मंदिर काफी सुर्खियों में रहा था।

Credit: Istock

​अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर​

तमिलनाडु के चेन्नई के पास थिरुपोरु में अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर स्थित है जहां दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

Credit: Istock

​भगवान कंडास्वामी​

अरुलमिगु कंडास्वामी मंदिर के मुख्य देवता भगवान मुरुगन के अवतार भगवान कंडास्वामी हैं। दक्षिण भारत में इनकी पूजा काफी ज्यादा भक्त करते हैं।

Credit: Istock

​प्राचीन है मंदिर​

मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में पल्लव काल में हुआ 17वीं शताब्दी में मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया गया था।

Credit: Istock

You may also like

भारत के 6 सबसे पुराने मंदिर, नए साल पर आ...
सोलो ट्रैवल का अलग है मजा, भारत में घूम ...

​हिन्दू समाज में फेमस​

तमिलनाडु का ये मंदिर हिन्दू समाज में भी काफी ज्यादा फेमस है। यहां भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है।

Credit: Istock

​सुबह इस टाइम जाएं​

सुबह 06.30 बजे ये मंदिर खुल जाता है, जिसके बाद मंदिर दोपहर 12.30 बजे तक आप यहां दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Credit: Istock

​शाम की टाइमिंग​

शाम को अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर 03.30 बजे खुलता है और रात 9.00 बजे बंद हो जाता है।

Credit: Istock

​कैसे पहुंचे​

ये मंदिर चेन्नई एयरपोर्ट से 40 किमी दूर है। चेन्नई रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो 50 किलोमीटर दूर है।

Credit: Istock

​सुर्खियों में है मंदिर​

इस मंदिर में दर्शन करने आए एक शख्स का गलती से आईफोन दान पेटी में गिर गया था जिसके बाद उसे उसका फोन लौटने से मना कर दिया गया था। तबसे ये मंदिर सुर्खियों में बना हुआ है।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत के 6 सबसे पुराने मंदिर, नए साल पर आशीर्वाद के लिए कर सकते हैं यात्रा

ऐसी और स्टोरीज देखें