Jun 13, 2025
बिहार में जंगलों की भरमार है। यहां फैले जंगलों में दुनिया के कुछ बेहद ही दुर्लभ और अनोखे सांपों का भी बसेरा है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।
Credit: Istock
हम बात कर रहे हैं वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की जो बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है। नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व सटा हुआ है।
Credit: Istock
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की खासियत ये है कि यहां सांपों की 45 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कई दुर्लभ और विषैले भी हैं।
Credit: Istock
मौजूदा समय में सांपों के अध्ययन और संरक्षण के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है।
Credit: Istock
किंग कोबरा, रसल वाइपर, स्पेक्टिकल्ड कोबरा, मॉक वाइपर, लॉन्ग स्नाउटेड वाइन स्नेक, इंडियन रॉक पायथन यहां पाए जाने वाली प्रमुख सांप प्रजातियां हैं।
Credit: Istock
सांप के अलावा यहां बाघ, तेंदुआ, भालू, हाथी, गैंडा और विभिन्न पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां भी पाई जाती हैं।
Credit: Istock
गंडक, पाण्डई, मनोर, हरहा, मसान, और भपसा जैसी नदियां भी यहां बहती हैं।
Credit: Istock
जंगल में भ्रमण करते समय यदि कोई सांप दिखाई दे, तो उसे छेड़ने या पकड़ने का प्रयास बिल्कुल भी ना करें।
Credit: Istock
हमेशा गाइड के साथ ही यहां की यात्रा करें। सांपों के दंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स