Apr 08, 2026

यूपी का सबसे आलीशान रेलवे स्टेशन, खूबसूरती ऐसी कि फीकी पड़ जाए महलों की रंगत

prabhat sharma

​​सुंदर रेलवे स्टेशन​​

अगर उत्तर प्रदेश के सबसे सुंदर और शानदार रेलवे स्टेशन की बात करें, तो ज्यादातर लोग एक ही नाम लेते हैं।

Credit: Istock

​​शानदार नमूना​​

ये रेलवे स्टेशन सिर्फ एक ट्रैवल पॉइंट नहीं, बल्कि इतिहास, वास्तुकला और इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है।

Credit: Istock

​​चारबाग रेलवे स्टेशन​​

हम बात कर रहे हैं लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन की जो भी लखनऊ आता है, वो यहां फोटो खिंचवाना और इसकी खूबसूरती देखना नहीं भूलता।

Credit: Istock

​​शाही लुक​​

यह स्टेशन साल 1923 में बना था और आज भी अपनी शाही लुक की वजह से लोगों को हैरान कर देता है।

Credit: Istock

You may also like

इन 5 देशों के पास हैं दुनिया के सबसे कमज...
ऋषिकेश से सिर्फ 1 घंटे दूर है स्वर्ग, बह...

​​महल की याद​​

पहली नजर में इसे देखकर कोई भी कह सकता है कि ये रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि कोई महल है।

Credit: Istock

​​क्या है खास​​

इस स्टेशन की बनावट इंडो-सारासेनिक स्टाइल में है, यानी मुगल और राजपूत वास्तुकला का खूबसूरत मिश्रण।

Credit: Istock

​​शतरंज की बिसात जैसा डिजाइन​​

कहते हैं कि अगर इसे ऊपर से देखा जाए तो इसका ढांचा शतरंज की बिसात जैसा दिखाई देता है। गुंबद ऐसे लगते हैं जैसे शतरंज के मोहरे अपनी जगह पर बैठे हों।

Credit: Istock

​​अंदर से और भी ज्यादा खूबसूरत​​

बाहर से तो यह पहले ही भव्य दिखता है, लेकिन अंदर जाने पर इसकी असली सुंदरता नजर आती है।

Credit: Istock

​​शोर अंदर नहीं आता​​


इस स्टेशन की डिजाइनिंग कुछ ऐसी है कि बाहर का शोर-शराबा अंदर ज्यादा सुनाई नहीं देता।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन 5 देशों के पास हैं दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट, विदेश यात्रा में होती है परेशानी!

ऐसी और स्टोरीज देखें