घूम आओ तृप्ति डिमरी का सुंदर गांव, कहीं नहीं मिलेगी इतनी शांति

Medha Chawla

Jan 02, 2025

​तृप्ति डिमरी​

तृप्ति डिमरी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्होंने साल 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज के साथ अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी और उसके बाद लैला-मजनू, बुलबुल और एनिमल जैसी फिल्में की हैं।

Credit: Instagram

कुंभ जाएं तो क्‍या देखें

​तृप्ति डिमरी का गांव​

तृप्ति डिमरी रुद्रप्रयाग जनपद के गांव ककोड़ाखाल की रहने वाली हैं। ये गांव बेहद ही खूबसूरत है जहां जाकर आपको प्रकृति के बेहद करीब होने का एहसास होगा। आइए जानते हैं इस गांव में कैसे पहुंचें और यहां करने के लिए क्या-क्या है।

Credit: Instagram

​ककोड़ाखाल​

रुद्रप्रयाग जिले का ककोड़ाखाल गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की हरियाली, नदियां और पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

Credit: Instagram

​संस्कृति​

हर पहाड़ी गांव की तरह इस सुंदर गांव में कई पारंपरिक उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। यहां आप पारंपरिक भोजन, मेले और त्योहार का मजा ले सकते हैं।

Credit: Instagram

You may also like

शिमला-मनाली छोड़ भारत के इस गांव में देख...
लोग शायद थाईलैंड जा रहे हैं, विदेशी पर्य...

​ककोड़ाखाल कैसे जाएं ​

ककोड़ाखाल जाने के लिए, आपको जॉली ग्रांट हवाई अड्डा जाना होगा। यह कालीमठ से करीब 200 किलोमीटर दूर है। हवाई अड्डे से, आप रुद्रप्रयाग और फिर ककोड़ाखाल तक पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

Credit: Instagram

​गांव के पास क्या घूमें​

पर्यटन स्थलों की बात करें तो, ककोड़ाखाल से आप रुद्रप्रयाग शहर, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

Credit: Instagram

​रुद्रप्रयाग संगम​

यहां से पास में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के संगम है, जिसे रुद्रप्रयाग संगम कहते हैं। यह पंच प्रयागों में से एक है। इसे अपनी खूबसूरती और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।

Credit: Instagram

​ट्रैकिंग​

ककोड़ाखाल से रुद्रप्रयाग की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है, यहां से कई ट्रैकिंग मार्ग गुजरते हैं, जैसे कि चोपटा-चंद्रशिला ट्रेक, देवरियाताल ट्रेक, तुंगनाथ और कार्तिक स्वामी मंदिर ट्रेक।

Credit: Instagram

​मेले​

रुद्रप्रयाग जनपद में कई मेले लगते हैं जैसे कि हरियाली देवी मेला, बैशाखी मेला और मदमहेश्वर मेला। आप भी यहां मेले का आनंद लेने जा सकते हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: शिमला-मनाली छोड़ भारत के इस गांव में देख लें बर्फबारी, जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

ऐसी और स्टोरीज देखें