Apr 09, 2025

By: Medha Chawla

महादेव की नगरी काशी में जरूर करें ये चुन‍िंदा चीजें, वरना रह जाएगी यात्रा अधूरी

​वाराणसी

पावन गंगा नदी के तट पर बसा है बनारस, आध्यात्मिकता, इतिहास और संस्कृति का मुख्‍य केंद्र माना जाता है। यहां आप कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।


Credit: Canva

​नाव की सवारी

द‍िन के चढ़ने से लेकर द‍िन के ढलने तक आप मोक्षदायिनी गंगा नदी के शांत प्रवाह पर नाव की सवारी कर सकते हैं। इसका अनुभव बेहद खास हो सकता है।


Credit: Canva

​घाटों की सैर

वाराणसी में कई घाट हैं, हर घाट की अपनी अलग कहानी है, ज‍िसको देखने या महसूस करने के ल‍िए आपको यहां की सैर करनी पड़ेगी। यहां के घाट लोगों की मौज-मस्ती और साधु-संतों के ज्ञान से भरे रहते हैं।

Credit: Canva

​गंगा आरती

दशाश्वमेध घाट पर हर दिन होने वाली गंगा आरती, पुजारियों के गायन और घंटियों की ध्वनि से सभी यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Credit: Canva

You may also like

कम बजट में करें यात्रा, 10 हजार से कम मे...
नेपाल के इन 7 जगहों पर जाना जरूर, जीवन भ...

​तीर्थ स्थलों पर जाएं

वाराणसी में आपको अनगिनत मंदिर द‍िखेंगे, जो यहां की धार्मिक धरोहर के प्रतीक हैं। यहां भगवान शिव को समर्पित काशी विश्वनाथ मंदिर सबसे अधिक लोकप्रिय है।

Credit: Canva

​गलियों को एक्‍सप्‍लोर करें

बनारस की गलियों में एक वॉक जरूर करें। पुराने शहर की छोटी-छोटी गलियों से लेकर भव्य किलों और महलों तक की यात्रा आपको शानदार अनुभव देगी।


Credit: Canva

​स्ट्रीट फूड का आनंद लें

कचौरी, गर्म जलेबी, चाट, झागदार लस्सी यहां के फेमस स्ट्रीट फूड्स हैं जो क‍िसी भी फूडी के लिए स्वर्ग हो सकते हैं। यहां विश्वनाथ गली या ठठेरी बाजार अपने लाजवाब खाने के लिए जाने जाते हैं।


Credit: Canva

​बुनाई की कला देखें

बनारसी रेशमी साड़ियां पारंपरिक तरीकों से बनाई जाती हैं, जो पीढ़ियों से बनारस के कारीगरों द्वारा की जाती हैं। यहां रहते हुए आप कुछ बनारसी साड़ियां भी खरीद सकते हैं।

Credit: Canva

योग का अनुभव करें

काशी में योग और ध्यान के माध्‍यम से तन-मन को ताजगी देना संभव हो सकता है। यहां आपको कई आश्रम और वेलनेस सेंटर म‍िल जाएंगे।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कम बजट में करें यात्रा, 10 हजार से कम में बन जाएगी बात

ऐसी और स्टोरीज देखें