Jun 03, 2026

फ्लाइट में पानी-परफ्यूम बैन? एयरपोर्ट जाने से पहले जाने, कैबिन बैग मे क्या नहीं ले जा सकते

Avni Bagrola

​फ्लाइट में ट्रेवल​



​फ्लाइट से ट्रेवल कर रहे हैं, तो पहले ही जान लीजिए कि ऐसी कौन सी चीजें हैं। जो आप फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं।


Credit: Canva

​हैंडबैग में बैन​

फ्लाइट में 7 किलो तक का हैंडबैग ले जाने की इजाजत होती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, इस बैग में ले जाना सख्त रूप से बैन है।

Credit: Canva

​100 मिलीलीटर से ज्यादा लिक्विड​

पानी, जूस, परफ्यूम, शैंपू या अन्य तरल पदार्थ अगर 100 मिलीलीटर से बड़े कंटेनर में हैं, तो उन्हें आमतौर पर हैंड लगेज में ले जाने की अनुमति नहीं होती।

Credit: Canva

​धारदार चाकू और ब्लेड​

किसी भी प्रकार के चाकू, कटर, ब्लेड, या अन्य धारदार वस्तुएं सुरक्षा कारणों से केबिन बैग में प्रतिबंधित होती हैं। सिंपल नेल कटर ले जाया जा सकता है, लेकिन अगर नेल कटर में कोई छोटा चाकू, ब्लेड, बोतल ओपनर लगी है, तो नहीं ले जा सकते हैं।

Credit: Canva

You may also like

नहीं मिलेगा शिमला-मनाली जैसा जाम, बस वीक...
भारत के 7 खूबसूरत बीच, जहां मिल जाएगा मा...

​बड़े पावर बैंक​

एयरलाइंस के नियमों से अधिक क्षमता वाले पावर बैंक ले जाने की अनुमति नहीं हो सकती। यात्रा से पहले एयरलाइन की गाइडलाइन जरूर जांच लें।

Credit: Canva

​सेल्फ-डिफेंस वाली चीजें​

पेपर स्प्रे, टेजर या अन्य सुरक्षा उपकरण कई एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स पर हैंड लगेज में प्रतिबंधित होते हैं।

Credit: Canva

​लाइटर​

लाइटर को अपने केबिन बैग या कार्गो में जाने वाला चेक-इन बैग किसी में नहीं रख सकते हैं। लेकिन प्रति व्यक्ति एक छोटा सिगरेट लाइटर आप अपनी पॉकेट में रख सकते हैं।


Credit: Canva

​नेल पेंट​

कैबिन बैग में आप 100 ml से कम वाली नेल पेंट ले जा सकते हैं। जिसे किसी जिप लॉक वाले ट्रांसपेरेंट बैग में रखना होगा।

Credit: Canva

​यात्रा से पहले रखें ध्यान​

एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन और एयरपोर्ट के नियम जरूर पढ़ लें। इससे सुरक्षा जांच के दौरान परेशानी नहीं होगी और आपकी यात्रा भी आरामदायक रहेगी।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: नहीं मिलेगा शिमला-मनाली जैसा जाम, बस वीकेंड पर घूम आएं दिल्ली के पास की ये शांत जगहें

ऐसी और स्टोरीज देखें