May 23, 2025
गर्मियों से राहत पाने के लिए इस बार आप शिमला की यात्रा करें तो इसके बेहद पास तकरीबन आधे घंटे का ट्रैवल करके एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन पहुच सकते हैं।
Credit: Istock
हिमाचल प्रदेश के शिमला से केवल 13 किलोमीटर की दूरी पर माशोबरा हिल स्टेशन स्थित है। माशोबरा खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है।
Credit: Istock
चारों ओर से घने देवदार ओक और चीड़ के जंगल माशोबरा की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
Credit: Istock
गर्मियों में यहां का तापमान 15 से 25 °C तक रहता है वहीं ठंड में तो यहां जमकर बर्फबारी होती है और तापमान शून्य से नीचे चला जाता है।
Credit: Istock
क्रेग नानो, महासु देवता मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण है। ट्रैकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए वाइल्डफ्लावर हॉल के आसपास के क्षेत्र में घूमने जा सकते हैं।
Credit: Istock
माशोबरा में करने को बहुत कुछ है जैसे बर्ड वॉचिंग, नेचर वॉक, राफ्टिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग।
Credit: Istock
माशोबरा में रहने के लिए आपको बजट में कई रिसॉर्ट, होमस्टे और होटल मिल जाएंगे।
Credit: Istock
गर्मियों में मार्च से जून के बीच यहां घूमने का सबसे अच्छा समय है। बर्फबारी और स्नो एडवेंचर के लिए दिसंबर से फरवरी के बीच जाया जा सकता है।
Credit: Istock
शिमला से टॉय ट्रेन टैक्सी या बस के माध्यम से आप माशोबरा पहुंच सकते हैं। कालका इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स