May 02, 2025
शिमला के पास एक ऐसा हिल स्टेशन छिपा है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।
Credit: Istock
अगर आप किसी अनोखी और नई जगह की तलाश में हैं तो इस बार हिमाचल के इस हिल स्टेशन की यात्रा जरूर करें।
Credit: Istock
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित छोटा सा हिल स्टेशन शोघी जिसे छिपा हुआ रत्न भी कहते हैं।
Credit: Istock
समुद्र तल से लगभग 1790 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह सुंदर हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
Credit: Istock
यह हिल स्टेशन NH-22 पर शिमला से लगभग 13 किमी की दूरी पर स्थित है जिसे शिमला-अंबाला राजमार्ग भी कहा जाता है।
Credit: Istock
हरे-भरे ओक और रोडोडेंड्रोन के पेड़ों से घिरा यह हिल स्टेशन अपने स्वर्ग जैसे परिवेश के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।
Credit: Istock
अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण गर्मियों में भी यहां का मौसम सुहाना रहता है और तापमान 14 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहता है।
Credit: Istock
शोघी के निकटतम एयरपोर्ट शिमला में जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा है जो लगभग 33 किमी दूर है। इस स्थान का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका में है, जो लगभग 90 किमी की दूरी पर है।
Credit: Istock
हिमाचल सड़क परिवहन निगम की नियमित बस सेवा द्वारा राज्य के सभी प्रमुख शहरों से ये हिल स्टेशन जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से आने की योजना बनाने वाले पर्यटकों को पहले बस से शिमला जाना होगा। शिमला से टैक्सी या बस के द्वारा यहां जाया जा सकता है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स