May 12, 2025
अगर आप सहारनपुर या इसके आसपास रहते हैं तो यहां से महज कुछ दूरी की यात्रा करके आप बेहद खास हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं।
Credit: Istock
समुद्र तल से लगभग 17 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।
Credit: Istock
चारों ओर से देवदार और ओक के घने जंगलों से घिरा लैंसडाउन आपको स्वर्गीय माहौल का एहसास करा देगा।
Credit: Istock
भीड़ से दूर बस शुद्ध हवा, हरियाली और सुकून के लिए आप लैंसडाउन की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।
Credit: Istock
भुल्ला ताल, टिप इन टॉप, कालेश्वर मंदिर, सेंट जॉन्स चर्च, गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल म्यूजियम लैंसडाउन में घूमने की प्रमुख जगहें हैं।
Credit: Istock
आलू के गुटके, भट्ट की दाल, झंगोरे की खीर कुछ फेमस उत्तराखंडी व्यंजन हैं जिसे आपको जरूर ट्राय करना चाहिए।
Credit: Istock
होटल, होमस्टे और रिसॉर्ट्स आपको यहां बजट में ₹800–₹1500 प्रति रात की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे।
Credit: Istock
इसके निकटतम रेलवे स्टेशन कोटद्वार (लगभग 40 किमी दूर) है। पहाड़ी रास्ते अच्छे हैं ऐसे में खुद की गाड़ी या टैक्सी से भी यहां जाया जा सकता है।
Credit: Istock
सहारनपुर से लैंसडाउन की एकतरफा दूरी तकरीबन 167 किलोमीटर है जिसमें आपको 4 घंटे तक का समय लग सकता है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स