May 04, 2025
ऋषिकेश की यात्रा के दौरान अगर आप किसी कम ज्ञात हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है।
Credit: Istock
सेब के बागों से घिरा कानाताल एक अनोखा हिल स्टेशन है जो हिमालय के मनोरम दृश्यों और हरे-भरे इलाके से घिरा हुआ है।
Credit: Istock
जंगलों के बीच से गुजरने वाले कम-ज्ञात ट्रेकिंग और हाइकिंग मार्गों की आप यहां तलाश कर सकते हैं। इन मार्गों से बहती नदियां और शानदार पहाड़ी नजारे दिखाई देते हैं।
Credit: Istock
पर्यटक घने देवदार और चीड़ से भरे कौडिया जंगल की यात्रा भी कर सकते हैं। यह कनाताल से कुछ किलोमीटर दूर है।
Credit: Istock
बेहतरीन कैंपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए कनाताल को माना जाता है। तारों भरी रातों का आनंद लेने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।
Credit: Istock
ओक के पेड़ों से घिरे चारों तरफ हरियाली के बीच तारों से भरे आसमान के नीचे एक रात बिताना एक रोमांचक अनुभव होता है।
Credit: Istock
आसानी से आप यहां हरियाली और झरनों का आनंद लेने के लिए जंगल में पैदल यात्रा कर सकते हैं।
Credit: Istock
ऋषिकेश से कनाताल की दूरी 75 किलोमीटर है। ऋषिकेश से कनाताल के लिए टैक्सी और बसें उपलब्ध रहती हैं।
Credit: Istock
कनाताल घूमने का सबसे बेस्ट टाइम अप्रैल से अक्टूबर तक होता है। दिसंबर से फरवरी तक यहां बर्फबारी का लुत्फ उठाने जा सकते हैं।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स