जहां अमीर इंसान जाते हैं वहां रतन टाटा ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए कर दी थी फ्री-एंट्री

prabhat sharma

Oct 10, 2024

​रतन टाटा का ताज होटल​

भारत के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक होटल में से एक रतन टाटा जी के ताज होटल जाने का अगर आप प्लान कर रहे हो तो इससे जुड़ी कुछ खास जानकारी हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।

Credit: instagram

​5 स्टार होटल है ताज​

ताज होटल एक 5 स्टार होटल है जहां पर रहना और ठहरना अन्य होटलों की तुलना में काफी महंगा है। लेकिन, क्या आपको ये बात पता है कि स्ट्रीट डॉग को इस होटल में स्पेशल ट्रीटमेंट दी जाती है।

Credit: instagram

​जानवरों से करो अच्छा व्यवहार​

आज के टाइम में जहां लोग इंसानों से अच्छा व्यवहार करने में कतराते हैं वहां पर रतन टाटा ने मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल होटल को अपने परिसर में आवारा जानवरों के प्रवेश पर अच्छा व्यवहार करने के सख्त निर्देश जारी किए थे।

Credit: instagram

​वायरल हुई थी पोस्ट​

ये खबर सोशल मीडिया पर तब आग की तरह फैल गई जब होटल के HR प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया पर होटल परिसर के अंदर एक स्ट्रीट डॉग की तस्वीर शेयर की थी।

Credit: instagram

You may also like

गरीबों के लिए स्वर्ग हैं हरियाणा के ये न...
जीता-जागता स्वर्ग है हरियाणा, 3 से 4 दिन...

​शांति से सो रहा था स्ट्रीट डॉग​

टाटा की कंपनी के स्वामित्व वाली मुंबई के ताज होटल के एकदम एंट्री गेट पर ही एक स्ट्रीट डॉग बिना किसी टेंशन के निश्चिंत सो रहा था जो अपने आप में एक अद्भुत नजारा था।

Credit: instagram

​कर्मचारियों ने किया था खुलासा​

इस खबर के सामने आने के बाद होटल के कर्मचारियों ने खुलासा करते हुए कहा था कि रतन टाटा ने होटल परिसर में प्रवेश करने वाले जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Credit: instagram

​जानवरों से था विशेष लगाव​

रतन टाटा जी को जानवरों खासकर डॉग्स से विशेष लगाव थे। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां टाटा जी ने जानवरों की मदद के लिए दिल खोलकर पहल की है।

Credit: instagram

​दिखेंगे अद्भुत नजारे​

अरब सागर का अद्भुत दृश्य देखने के लिए आप गेटवे ऑफ इंडिया के पास जाएं जहां पर ताज होटल स्थित है। ये जगह मरीन ड्राइव, कोलाबा कॉज़वे के बेहद नजदीक है जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Credit: instagram

​रतन टाटा ने ली अंतिम सांस​

86 साल की उम्र में 9 अक्टूबर 2024 को रतन टाटा ने अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गरीबों के लिए स्वर्ग हैं हरियाणा के ये नाइट क्लब, कम पैसों में पूरी रात करो एन्जॉय

ऐसी और स्टोरीज देखें