प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 9 लोकेशन, कम बजट में मिलेगी खूबसूरत तस्वीर

Srishti

Apr 20, 2024

​दिल्ली​

अगर आप दिल्ली या फिर इसके आस-पास के इलाके में रहते हैं। तो हुमायूं का मकबरा भी प्री वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट लोकेशन साबित हो सकती है। ये उन कपल्स के लिए सही रहेगा। जो शूट के लिए ऐतिहासिक लोकेशन की तलाश में हैं।

Credit: canva

​जम्मू कश्मीर​

जो कपल पहाड़ों में अपना प्री वेडिंग शूट कराना चाहते हैं। उनके लिए जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग जगह भी बेस्ट रहेगी। लेकिन बस कौन-से मौसम में जाना है इस बात का ध्यान रखें। जैसे कि इस समय वहां पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Credit: canva

Kidney Problem Symptoms

​आगरा ​

प्यार की निशानी आगरा के ताजमहल से बेहतर लोकेशन प्री वेडिंग शूट के लिए भला और कौन से हो सकती है, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बहुत रोमांटिक फोटोशूट करवा सकते हैं।

Credit: canva

IRCTC Honeymoon PKG

​केरल​

प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए केरल भी एक बेहतरीन लोकेशन होगी, यहां पर लंबे-लंबे नारियल के पेड़, खूबसूरत झरने, चाय के बागान और ब्लैक वाटर में नाव चलाकर फोटोशूट कराना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Credit: canva

You may also like

मम्मी-पापा को घुमाने के लिए ये जगह हैं ब...
मई में घूमने के लिए महाराष्ट्र की ये जगह...

​औली​

अगर आप दिल्ली या उत्तराखंड के आस-पास रहते हैं, तो आप उत्तराखंड में स्थित औली में जाकर अपना प्री वेडिंग शूट करवा सकते हैं। यहां पर बर्फीली पहाड़ियों के बीच में आपका प्री वेडिंग शूट किसी सेलिब्रिटी के प्री वेडिंग शूट की तरह लगेगा।

Credit: canva

​गोवा​

प्री वेडिंग शूट के लिए गोवा के आउटस्कर्ट एरिया भी बहुत अच्छे रहेंगे। आप भीड़भाड़ वाले बीच पर जाने की जगह साउथ गोवा में स्थित आउटस्कर्ट बीचों पर जा सकते हैं।

Credit: canva

​जयपुर ​

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर बेहद खूबसूरत शहर है, जहां पर आप एक परफेक्ट प्री वेडिंग शूट प्लान कर सकते हैं। यहां का हवामहल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट प्री वेडिंग शूट के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां पर आप बॉलीवुड स्टाइल फोटोशूट करवा सकते हैं।

Credit: canva

​पंजाब ​

अगर आप पंजाबी हैं और एकदम देसी फोटोशूट कराना चाहते हैं, तो पंजाब के हरे भरे खेतों से बेहतरीन कुछ और नहीं होगा। जहां पर आप शादी से पहले अपना प्री वेडिंग शूट करवा सकते हैं।

Credit: canva

​राजस्थान का अलवर​

राजस्थान के अलवर में स्थित नीमराना किला और पैलेस 15वीं सदी का किला है, जो कि बाद में होटल में बदल दिया गया। यहां आप कैमरे के लेंस पर प्यार को बड़ी खूबसूरती से पेश कर सकते हैं। ये उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है तो रॉयल्टी और विरासत शूट की थीम रखना चाहते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मम्मी-पापा को घुमाने के लिए ये जगह हैं बेहद सुंदर, देखने को मिलेंगे जन्नत जैसे नजारे

ऐसी और स्टोरीज देखें