Sep 17, 2025

मोदी मैजिक से बदली इन 9 टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तस्वीर, जान लें नाम

prabhat sharma

​​मोदी इफेक्ट​​


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने टूरिज्म के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छुई हैं। हम आपको बताएंगे टॉप 10 ऐसे ट्रैवल डेस्टिनेशन जिन पर पीएम मोदी का प्रभाव साफ देखा जा सकता है।

Credit: canva

​​स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात)​​


यह दुनिया की सबसे ऊंची सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में इसका निर्माण 2018 में हुआ था। मौजूदा समय में 1 करोड़ से अधिक विजिटर यहां आ चुके हैं।

Credit: canva

​​काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (वाराणसी, यूपी)​​


पीएम मोदी के संसद क्षेत्र में यह परियोजना वाराणसी (बनारस) स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट को सीधे जोड़ती है। यहां रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आते हैं।

Credit: canva

​​केदारनाथ धाम (उत्तराखंड)​​


पीएम मोदी केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए कई बार जा चुके हैं और यहां उन्होंनें कई पुनर्विकास परियोजनाएं भी शुरू की हैं। मंदिर और आस-पास के विकास के बाद यहां यात्री बहुत ज्यादा बढ़ गए।

Credit: canva

You may also like

भारत की बेस्ट हिडन डेस्टिनेशन, कम खर्च म...
शेर-चीते तो देखे होंगे अगर इस बार की ट्र...

​​अयोध्या -राम मंदिर (यूपी)​​


भूमि पूजन और 2024 प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी की उपस्थति यहां देखी गई थी। अब अयोध्या एक विश्व धार्मिक पर्यटन केंद्र बन गया है।

Credit: canva

​​सोमनाथ मंदिर (गुजरात)​​


सोमनाथ ट्रस्ट के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी ने यहां कई परियोजनाओं की शुरुआत करवाई थी। लाइट एंड साउंड शो, संग्रहालय और सौंदर्यीकरण की वजह से यह काफी लोकप्रिय है।

Credit: canva

​​गिर नेशनल पार्क (गुजरात)​​


एशियाई शेरों के लिए मशहूर गिर नेशनल पार्क का पीएम मोदी ने बार-बार प्रमोशन किया है। अब यहां विदेशी पर्यटक भी आने लगे हैं।

Credit: canva

​​नॉर्थईस्ट इंडिया (अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम)​​


पीएम मोदी ने अपने दौरों में बार-बार अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम का जिक्र किया है। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के साथ यहां पर्यटन बढ़ा है।

Credit: canva

​​धोलावीरा (कच्छ, गुजरात)​​

सिंधु घाटी सभ्यता स्थल धोलावीरा पीएम मोदी के प्रमोट करने और यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा दिए जाने के बाद पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ है।

Credit: canva

​​वाराणसी-गंगा क्रूज और घाट​​

पीएम मोदी ने गंगा पुनरुद्धार और नमामि गंगे परियोजना को बढ़ावा दिया। क्रूज पर्यटन और घाट सौंदर्यीकरण के बाद वाराणसी एक वैश्विक आकर्षण बन गया है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत की बेस्ट हिडन डेस्टिनेशन, कम खर्च में मिलेगा विदेश ट्रिप का मजा

ऐसी और स्टोरीज देखें