Mar 24, 2024

भारत में इन 4 जगहों पर कभी नहीं खेली जाती होली, ये है कारण

Srishti

​होली का त्योहार​

होली के दिन दुश्मन भी गिले-शिलवे भुलाकर गले लग जाते हैं। ये दिन खुशी, मस्ती, पकवान और नाच-गान का है।

Credit: canva

Safety Tips For Asthma Patient

​क्या आप जानते हैं?​

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां होली का त्योहार बिल्कुल ही नहीं मनाया जाता है।

Credit: canva

Holi Best Places

​झारखंड का दुर्गापुर​

झारखंड के एक गांव का नाम लिस्ट में शामिल है। दुर्गापुर गांव में लगभग 200 साल से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है।

Credit: canva

IRCTC Kashmir Package

​ये है मान्यता​

माना जाता है कि यहां इसी दिन राजा के बेटे की मौत हुई थी, जिसके बाद राजा ने गांव में होली पर पाबंदी लगा दी थी। ऐसे में इस गांव के कई लोग आज भी होली मनाने के लिए पड़ोस के गांव में जाते हैं।

Credit: canva

You may also like

अप्रैल में घूमने के लिए महाराष्ट्र की ये...
महाकाल के आंगन में होता है बेहतरीन होलिक...

​200 साल ​

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ऐसा गांव है, जहां लोग करीब 200 सालों से होली नहीं मना रहे हैं।

Credit: canva

​​संतों का श्राप​​

रिपोर्ट्स की मानें तो बनासकांठा के रामसन गांव को कुछ संतों का श्राप मिला हुआ है, जिसके चलते यहां लोग होली का कोई जश्न नही मनाते हैं।

Credit: canva

​फीका जश्न​

दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में भी होली का जश्न फीका ही रहता है। इस दिन यहां लोग मासी मागम मनाते हैं, जो कि एक स्थानीय पर्व है।

Credit: canva

​​उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग​​

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तीन गांव, क्विली, कुरझन और जौदला में भी होली नहीं मनाई जाती है। इसके पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है।

Credit: canva

​देवी त्रिपुर सुंदरी​


रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों का मनाना है कि यहां की देवी त्रिपुर सुंदरी को शोर-शराबा पसंद नहीं है, यह देवी तीनों गावों की रक्षा करती हैं। इसलिए यहां के लोग होली मनाना नहीं पसंद करते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अप्रैल में घूमने के लिए महाराष्ट्र की ये जगह हैं बेहद सुंदर, नजारे देख नहीं भरेगा मन

ऐसी और स्टोरीज देखें