Dec 24, 2025
अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो पिथौरागढ़ के पास एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है जिसकी खूबसूरती के आगे नैनीताल और मसूरी भी फेल है।
Credit: Istock
पंचाचूली ग्लेशियर की तलहटी में बसा ये हिल स्टेशन ट्रेकिंग के अवसरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है जिसे लिटिल कश्मीर भी कहते हैं।
Credit: Istock
हम बात कर रहे हैं मुनस्यारी की जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों के लिए फेमस है।
Credit: Istock
बर्फीली चोटियां और हरे-भरे जंगल के साथ ही यहां पंचचूली, नंदा देवी और नंदा कोट जैसी चोटियों का मनोरम दृश्य आप देख सकते हैं।
Credit: Istock
थामरी कुंड, खलिया टॉप, मिलम ग्लेशियर, रालम और नामिक ग्लेशियर के लिए बेस यहीं से है।
Credit: Istock
स्थानीय पहाड़ी संस्कृति और नंदा देवी मंदिर के दर्शन आप यहां कर सकते हैं।
Credit: Istock
दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी होती है जो पूरे क्षेत्र को ढक लेती है।
Credit: Istock
काठगोदाम, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद बस या फिर टैक्सी से यहां पहुंचा जा सकता है।
Credit: Istock
दिल्ली/देहरादून से बसें चंपावत, टनकपुर या अल्मोड़ा तक जाती हैं, फिर मुनस्यारी के लिए टैक्सी ली जा सकती है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स