भारत का मलेशिया कहलाता है ये हिल स्टेशन, धरती पर दिख जाते हैं स्वर्ग के नजारे

prabhat sharma

Sep 13, 2024

​भारत में मलेशिया​

भारत में रहकर भी मलेशिया की खूबसूरती देखी जा सकती है। भारत में ही एक ऐसा प्यारा सा हिल स्टेशन मौजूद है जिसे भारत का मलेशिया कहा जाता है।

Credit: Istock

​मुन्नार को कहा जाता है भारत का मलेशिया​

केरल राज्य में स्थित मुन्नार जो कि वहां का एक फेमस हिल स्टेशन है उसे ही भारत का मलेशिया कहकर पुकारा जाता है।

Credit: Istock

​मलेशिया से काफी मिलता-जुलता है मुन्नार​

मुन्नार के आकर्षक चाय के बागान मलेशिया के हिल स्टेशनों और चाय के बागानों से काफी ज्यादा मिलते-जुलते हैं। एक पल के लिए आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप विदेश में ही हैं।

Credit: Istock

​पर्यटन स्थलों पर दिखती है मलेशिया की छाप​

मुन्नार के पर्यटन स्थलों पर विदेशी प्रभाव खासकर मलेशिया देश की संस्कृति की छाप दिखती है। यहां पर मलेशिया की छाया को साफ देखा जा सकता है।

Credit: Istock

You may also like

1 सेकेंड में मगरमच्छ पकड़कर जाएगा खा, जर...
नैनीताल से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है य...

​मलेशिया जैसा है प्राकृतिक सौंदर्य​

मुन्नार हिल स्टेशन काफी ऊंचाई पर स्थित है। ठंडा मौसम, ऊंचाई और सुंदर वादियां इसे मलेशिया के पर्वतीय क्षेत्रों की ही तरह बेहद खूबसूरत बनाती हैं।

Credit: Istock

​स्वर्ग से सुंदर है मुन्नार​

मुन्नार की भौगोलिक सुंदरता और यहां की हरियाली इसे अन्य हिल स्टेशनों की तुलना में काफी अलग बनाती है। यहां की खूबसूरती को देखकर आप ऐसे मोहित हो सकते हैं कि आपका बार-बार यहां आने का मन करे।

Credit: Istock

​एयर ट्रैवल करके ऐसे पहुंचे मुन्नार​

कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुन्नार के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। ये एयरपोर्ट मुन्नार से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बाद आप टैक्सी या बस के माध्यम से मुन्नार पहुंच सकते हैं।

Credit: Istock

​रेल मार्ग से पहुंचे मुन्नार​

एरनाकुलम जंक्शन या कोट्टायम रेलवे स्टेशन मुन्नार के निकटतम रेलवे स्टेशन है। यहां पहुंचकर आप सड़क मार्ग के जरिए मुन्नार पहुंच सकते हैं। ये दूरी लगभग 110 किलोमीटर के आसपास है।

Credit: Istock

​सड़क मार्ग से पहुंचे मुन्नार​

सड़क मार्ग से ये हिल स्टेशन अच्छी तरह से कनेक्ट है। निजी कार, बस से टैक्सी से आप बड़े ही आसानी से इस जगह की यात्रा कर सकते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 1 सेकेंड में मगरमच्छ पकड़कर जाएगा खा, जरा सी चूक तो खत्म कहानी

ऐसी और स्टोरीज देखें