Oct 05, 2024

नैनीताल से सिर्फ 2 घंटे दूर बसा है ये हिल स्टेशन, खूबसूरती के सामने स्वर्ग भी फेल

prabhat sharma

​कम लोगों को होगी जानकारी​

उत्तराखंड राज्य के फेमस हिल स्टेशन नैनीताल तो आप कई बार जा चुके होंगे। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें नैनीताल के पास ही मौजूद एक स्वर्ग से भी सुंदर हिल स्टेशन के बारे में जानकारी नहीं होगी।

Credit: instagram

​कम करना होगा ट्रैवल​

नैनीताल से तकरीबन 48.2 किलोमीटर की दूरी पर 2 घंटे की यात्रा करके आप ऐसी जगह पहुंच जाएंगे जहां पर आपका मंत्रमुग्ध हो जाना एकदम से तय है।

Credit: instagram

​मुक्तेश्वर हिल स्टेशन​

नैनीताल जिले में स्थित मुक्तेश्वर हिल स्टेशन आपको दीवाना बना देगा। कम भीड़-भाड़ के साथ ही आप सुरम्य पहाड़ों और सुरम्य दृश्यों को देख सकेंगे। ये नजारा अनूठा होगा।

Credit: instagram

​मन को मोह लेगा सौदंर्य​

मुक्तेश्वर का सौदंर्य आपके मन को एकदम से मोह लेगा। हिमालय की बर्फ़ से ढकी चोटियों को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप स्वर्ग में ही आ गए हों।

Credit: instagram

You may also like

गरीबों के लिए स्वर्ग हैं बरेली के ये नाइ...
भारत के सबसे आलीशान रेलवे स्टेशन, खूबसूर...

​प्रमुख धार्मिक स्थल है मुक्तेश्वर​

मुक्तेश्वर घूमने के साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। देवों के देव महादेव भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मुक्तेश्वर मंदिर इसी हिल स्टेशन में है।

Credit: instagram

​सर्दियों में होती है बर्फबारी​

मुक्तेश्वर का मौसम पूरे साल ही सुहावना रहता है लेकिन, सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है जो इस जगह को और भी ज्यादा अनूठा बना देती है।

Credit: instagram

​ट्रेकिंग का उठा सकते हैं लुत्फ​

मुक्तेश्वर में आप अकेले या दोस्तों के साथ ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के पहाड़ी रास्ते और उनकी हरियाली ट्रेकर्स को खूब लुभाते हैं।

Credit: instagram

​कैफे में कर सकते हो चिल​

मुक्तेश्वर में रात को चिलआउट करने के लिए भी तमाम कैफे होटल्स और रिसॉर्ट्स मौजूद हैं जहां पर आप पहाड़ों की शांति को अनुभव कर सकते हो।

Credit: instagram

​मुक्तेश्वर पहुंचने का तरीका​

नैनीताल बस स्टेंड पर जाकर आप मुक्तेश्वर के लिए बस बुक कर सकते हैं। यहां से आपको सरकारी और निजी बसें आराम से मिल जाएंगी। सीधी टैक्सी बुक करके भी मुक्तेश्वर जा सकते हैं।

Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गरीबों के लिए स्वर्ग हैं बरेली के ये नाइट क्लब, दिल खोलकर बना सकते हो दोस्त

ऐसी और स्टोरीज देखें