May 12, 2025

नैनीताल से सिर्फ 3 घंटे दूर है ये हिल स्टेशन, महात्मा गांधी ने कहा था मिनी स्विट्जरलैंड

prabhat sharma

​​उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड​​

प्राकृतिक छटा और हिमालय के खूबसूरत दृश्यों के लिए फेमस उत्तराखंड का ये अनोखा खूबसूरत पहाड़ी स्थान मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से जाना जाता है।

Credit: Istock

बैंकॉक क्यों जाते हैं भारतीय

​​महात्मा गांधी ने बिताया था समय​​

महात्मा गांधी ने 12 दिन यहां बिताए थे और इस जगह की खूबसूरती से प्रभावित होकर इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा था।

Credit: Istock

पहाड़ों की आत्मा कैसे बनी मैगी

​​कौसानी​​

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी की जहां से हिमालय की चोटियों का नजारा साफ नजर आता है।

Credit: Istock

​​महात्मा गांधी से कनेक्शन​​


1929 में कुमाऊं की यात्रा के दौरान महात्मा गांधी ने कौसानी के अनासक्ति आश्रम में 12 दिन बिताए थे अब इसे गांधी आश्रम के नाम से जाना जाता है।

Credit: Istock

You may also like

सहारनपुर के पास हैं ये सुंदर हिल स्टेशंस...
हनीमून पर जाना है विदेश तो देखें ये रोमा...

​​कौसानी के प्रमुख आकर्षण​​


अनाशक्ति आश्रम में जाने के अलावा आप यहां बैजनाथ मंदिर, कौसानी टी एस्टेट, पिनाथ मंदिर, रुद्रधारी जलप्रपात और गुफाओं का दौरा कर सकते हैं।

Credit: Istock

​​क्या खांए​​


भट्ट की चुरकानी, आलू के गुटके, मडुए की रोटी कौसानी की यात्रा के दौरान खाना बिल्कुल भी मत भूलें।

Credit: Istock

​​रहने की व्यवस्था​​


कौसानी में आपको ₹800–₹1500/रात के खर्चे पर बड़े ही आराम से बजट होटल मिल जाएगा।

Credit: Istock

​​ऐसे पहुंचे कौसानी​​


कौसानी पहुंचने के निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम (लगभग 135 किमी) है। नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत से अच्छी सड़क कनेक्टिविटी होने के चलते रोड द्वारा भी यात्रा की जा सकती है।

Credit: Istock

​​यात्रा के लिए बेस्ट टाइम​​


पहाड़ों की ठंडी राहत महसूस करने के लिए आप मार्च से जून के बीच कौसानी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सहारनपुर के पास हैं ये सुंदर हिल स्टेशंस, एक बार गए तो छा जाएगा नशा

ऐसी और स्टोरीज देखें