Apr 02, 2026
यहां का साफ पानी, सफेद रेत जैसा किनारा और हरियाली इसे ‘मिनी मालदीव’ जैसा फील देता है। फोटो और वीडियो के लिए यह जगह परफेक्ट है।
Credit: PTI
यह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित है। इसे चूका बीच नाम से जाना जाता है। यह जगह अपनी नेचुरल ब्यूटी और शांत माहौल के लिए जानी जाती है।
Credit: PTI
यहां आपको झील जैसा शांत पानी, घना जंगल और खूबसूरत सनसेट देखने को मिलता है। नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
Credit: PTI
यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं, जंगल सफारी कर सकते हैं और रिलैक्स होकर नेचर को एंजॉय कर सकते हैं।
Credit: PTI
यहां फॉरेस्ट हट्स और इको हट्स बने हुए हैं, जहां ठहरकर आप नेचर के करीब रह सकते हैं।
Credit: PTI
अक्टूबर से मार्च के बीच यहां जाना सबसे अच्छा रहता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है और घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।
Credit: PTI
चूका बीच पहुंचने के लिए सबसे पहले पीलीभीत पहुंचना होगा। यहां नजदीकी रेलवे स्टेशन पीलीभीत है। सड़क मार्ग से आप लखनऊ/दिल्ली से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके बाद टाइगर रिजर्व के अंदर परमिट लेकर एंट्री मिलती है।
Credit: PTI
यह फॉरेस्ट एरिया में आता है, इसलिए परमिट जरूरी होता है। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और नेचर को साफ रखें।
Credit: PTI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स