Mar 13, 2026
Credit: Istock
Credit: Istock
Credit: Istock
यह जगह घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसी हुई है। पानी से घिरे छोटे-छोटे टापू और शांत वातावरण इसे देखने वालों को पहली नजर में ही आकर्षित कर लेते हैं।
Credit: Istock
इस झील की सबसे खास बात इसके छोटे-छोटे द्वीप हैं। यहां करीब 13 टापू बने हुए हैं, जो पानी के बीच एक अलग ही नजारा पेश करते हैं और फोटो के लिए शानदार लोकेशन बनाते हैं।
Credit: Istock
यहां बना सस्पेंशन ब्रिज इस जगह को और भी रोमांचक बनाता है। यह ब्रिज झील के टापुओं को आपस में जोड़ता है और यहां से झील का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है।
Credit: Istock
इस जगह पर लोग बोटिंग का मजा भी लेते हैं। शांत पानी में नाव से घूमना और आसपास के प्राकृतिक नजारे देखना पर्यटकों के लिए खास अनुभव बन जाता है।
Credit: Istock
यह झील सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक भी है। माना जाता है कि इसे काकतीय राजाओं ने बनवाया था ताकि आसपास के इलाकों को पानी मिल सके।
Credit: Istock
जिस जगह को लोग मिनी मालदीव कह रहे हैं, उसका नाम है लखनावरम झील (Laknavaram Lake)। यह तेलंगाना के मुलुगु जिले में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तेजी से मशहूर हो रही है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स