Mar 07, 2025
शांत और शुद्ध वातावरण के लिए अगर आप किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
Credit: Istock
हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी मशहूर है।
Credit: Istock
हिमाचल प्रदेश के हडसर गांव में मणिमहेश कैलाश धाम स्थित है। इसे माउंट शंकर भी कहा जाता है।
Credit: Istock
इस जगह की खास बात ये है कि यहां का मौसम हर पल बदलता रहता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों की दुर्गम चोटियां आपके रास्ते को रोमांच से भर देंगी।
Credit: Istock
इस यात्रा को श्री अमरनाथ की यात्रा से भी कठिन माना जाता है। ऊंचाई के साथ-साथ आक्सीजन लेवल भी कम होता जाता है।
Credit: Istock
बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरे-भरे घास के मैदान और शांत झील यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। पर्यटकों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता काफी ज्यादा आकर्षित करती है।
Credit: Istock
मणिमहेश पहुंचने से पहले हडसर से छह किलोमीटर दूर धनछोह और इसके आगे छह किलोमीटर गौरी कुंड आता है।
Credit: Istock
भरमौर से 13 किलोमीटर की दूरी पर आपको सबसे पहले हडसर गांव जाना होगा। वहां से पैदल यात्रा करके आप यहां पहुंच सकते हैं।
Credit: Istock
मेडिकल सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है इसके अलावा 75 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति को यात्रा से बचना चाहिए।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स