May 13, 2025
अगर आप मनाली घूमने गए हैं तो सिर्फ मनाली घूमकर ही वापस मत लौट आना क्योंकि मनाली से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर एक स्वर्ग से सुंदर घाटी बसी हुई है।
Credit: Istock
अगर आप शांतिपूर्ण स्थल की तलाश में हैं तो ये जगह यात्रा के लिए सुगम होगी क्योंकि यहां कोई नेटवर्क नहीं है और रात के समय तारों से भरा आकाश स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।
Credit: Istock
समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेथन घाटी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही साहसिक गतिविधियों के लिए भी फेमस है।
Credit: Istock
ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग के लिए गर्मियों में मार्च से जून के बीच यहां जाया जा सकता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुखद रहता है।
Credit: Istock
स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के साथ ही आप यहां पर इग्लू हाउस में ठहरने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।
Credit: Istock
ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। पांडू रोपा, लामा डुंग, जोबरी नल्ला जैसे ट्रैकिंग मार्ग यहीं से शुरू होते हैं।
Credit: Istock
यूनीक लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो फिर इंद्र देव के सिंहासन के रूप में फेमस इंड्रासना पीक ट्रेक आप जा सकते हैं।
Credit: Istock
मदरा और सिड्डू का स्वाद आप चख सकते हैं। होमस्टे, गेस्टहाउस, और इग्लू हाउस आपको यहां आसानी से मिल जाएंगे।
Credit: Istock
सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए मनाली से टैक्सी लेकर हम्पटा घाटी होते हुए सेथन घाटी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स