Jan 04, 2026
प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और संस्कृति की खोज में अगर आप इस बार यात्रा कर रहे हैं तो लाओस का रुख कर सकते हैं।
Credit: canva
एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए लाओस की यात्रा मंत्रमुग्ध कर देने वाली हो सकती है। शोर से दूर प्रकृति के करीब आपको यहां महसूस हो जाएगा।
Credit: canva
लाओस कम खर्च वाला और बेहद ही शांत देश है। हरी-भरी पहाड़ियां, बौद्ध संस्कृति, धीमी गति से चलने वाली जिंदगी पर्यटकों को इस देश की ओर खींचती हैं।
Credit: canva
थाईलैंड या वियतनाम की तुलना में यहां ज्यादा सुकून है। अगर आप शांति की तलाश में हैं तों फिर लाओस परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
Credit: canva
इस देश में आपको हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़, नीले झरने और शांत नदियां मिल जाएंगी। क्वांग सी वॉटरफॉल और नाम ओउ नदी प्रमुख आकर्षण है।
Credit: canva
राफ्टिंग, कयाकिंग, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। वांग विएंग इसके लिए प्रसिद्ध है जहां आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।
Credit: canva
लाओस एक बजट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन भी है। यहां होटल, खाना, परिवहन सबकुछ बेहद सस्ता है। यहां ₹500 से ₹800 में आपको बजट हॉस्टल मिल जाता है।
Credit: canva
फ्लाइट से लेकर घूमने-फिरने तक यहां भारतीय यात्री का 1 सप्ताह का औसतन खर्च (प्रति व्यक्ति) बेहद कम होता है। ₹35,000 – ₹55,000 के खर्चे में आप यहां 5 से 7 दिन घूम सकते हैं।
Credit: canva
थाट लुआंग स्तूप, मेकोंग नदी किनारा, पटूक्साई, हॉट एयर बलून राइड, थाम चांग गुफा, कुवांगसी वॉटरफॉल, वॉट शिएंग थोंग, सुबह का अल्म्स गिविंग सेरेमनी, माउंट फूसी का रुख आप कर सकते हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स