Jan 13, 2025

असम का बजा डंका, दुनिया की लगाई लंका, जानें क्यों बना वर्ल्ड नंबर 4

prabhat sharma

​असम​

भारत के राज्य असम का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। टॉप टूरिस्ट स्पॉट में असम को दुनिया में चौथा स्थान मिला है।

Credit: Istock

गोवा को कैसे खा गया बैंकॉक

​न्यूयॉर्क टाइम्स ने दिया नंबर​

न्यूयॉर्क टाइम्स ने साल 2025 में असम को ट्रैवल के लिए 52 स्थलों में चौथे नंबर पर रखा है। असम एक ड्रीम डेस्टिनेशन बन गई है।

Credit: Istock

​खूबसूरत असम​

प्रकृति ने असम को बेहद खूबसूरती से नवाजा है। हरे-भरे चाय के बागान से लेकर समृद्ध संस्कृति तक असम में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।

Credit: Istock

​चराइदेव मोइदम​

असम के चराईदेव ज़िले में स्थित चराइदेव मोइदम को हाल ही में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया था। असम के पिरामिड के नाम से मशहूर इस जगह को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

Credit: Istock

You may also like

ना राजा ना देवता, माधुरी के नाम पर पड़ा ...
नहीं होगी धन की कमी, जरूर जाओ इस मंदिर, ...

​चाय बगान​

चाय के लिए असम वर्ल्ड फेमस है। यात्रा के दौरान पर्यटक असम में चाय के बगानों का दौरा करने के साथ ही चाय का स्वाद भी लेते हैं।

Credit: Istock

​काजीरंगा नेशनल पार्क​

काजीरंगा नेशनल पार्क जो एक सींग वाले गैंडे के लिए फेमस है पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये जगह स्वर्ग है।

Credit: Istock

​संस्कृति​

असम का प्रमुख त्योहार बिहू पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। इसमें पारंपरिक संगीत, नृत्य, और लोक कला असम की संस्कृति को करीब से जानने का मौका देती है।

Credit: Istock

​धरोहर स्थल​

शिमलापारा, उमानंदा मंदिर, और माजुली जैसे असम में कई धरोहर स्थल मौजूद हैं। इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटक यहां घूमना काफी पसंद करते हैं।

Credit: Istock

​असम में घूमने की जगह​

उमानंदा मंदिर, कामाख्या मंदिर, सोनितपुर, मंझुली, नमरी नेशनल पार्क असम में घूमने के लिए तमाम जगहें मौजूद हैं जहां आप जा सकते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ना राजा ना देवता, माधुरी के नाम पर पड़ा झील का नाम, 99% नहीं जानते होंगे किस्सा

ऐसी और स्टोरीज देखें