prabhat sharma
Oct 16, 2024
उत्तराखंड में समुद्रतल से 16 हजार फीट की ऊंचाई पर रूपकुंड झील स्थित है। इस झील से जुड़ी जानकारी जानने के बाद आप चौंक जाएंगे।
Credit: tushar darmwal
इस झील को कंकालों की झील के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां आपको मछली के बजाए इंसानी कंकाल तैरते हुए नजर आ जाएंगे।
Credit: tushar darmwal
इस झील की खोज एक ब्रिटिश फॉरेस्ट रेंजर ने साल 1942 में गश्त के दौरान की थी। इस झील में महिलाओं के कंकाल भी मौजूद हैं।
Credit: tushar darmwal
इस झील का पानी ज्यादातर जमा ही रहता है लेकिन जब-जब बर्फ पिघलती है तब इंसानी कंकाल झील में तैरते हुए दिखाई देने लगते हैं।
Credit: tushar darmwal
यहां केवल हड्डियां ही देखने को नहीं मिलती बल्कि पूरा का पूरा इंसान का कंकाल तैरता हुआ दिख जाता है। ऐसा लगता है कि सदियों से उन्हें किसी ने यहां संरक्षित रखा हो।
Credit: tushar darmwal
रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इस झील में 1-2 नहीं बल्कि 600 से 800 लोगों के कंकाल पाए जा चुके हैं। ये कंकाल किसके हैं इसको लेकर अलग-अलग मान्यता है।
Credit: tushar darmwal
ये झील अबतक वैज्ञानिकों के लिए एक अनसुलझी सी पहेली बनी हुई है। झील में पड़े कंकालों का अध्ययन लंबे समय से चल रहा है और आगे भी इसके चलने की उम्मीद है।
Credit: tushar darmwal
ये कंकाल किन लोगों के हैं? इन लोगों की मौत कैसे हुई? ये सवाल जस के तस बने हुए हैं और आज भी लोगों को परेशान करते हैं।
Credit: tushar darmwal
ऋषिकेश रूपकुंड झील का निकटतम रेलवे स्टेशन है वहीं देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा निकटतम एयरपोर्ट है। अक्टूबर महीने के आसपास यहां जाना सबसे अच्छा होता है।
Credit: tushar darmwal
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स