May 06, 2025
एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी खूबसूरती के आगे नैनीताल और मसूरी भी फेल है।
Credit: Istock
पंचाचूली ग्लेशियर की तलहटी में बसा ये हिल स्टेशन ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग है और इसे लिटिल कश्मीर भी कहा जाता है।
Credit: Istock
हम बात कर रहे हैं मुनस्यारी की जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।
Credit: Istock
यहां बर्फीली चोटियां, हरे-भरे जंगल और घने देवदार के वृक्ष पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां की हवा बेहद स्वच्छ है।
Credit: Istock
मुनस्यारी का प्रमुख ट्रैकिंग स्थल खलिया टॉप आपका दिल जीत सकता है इसके अलावा थमरी कुंड तक आप ट्रैक करके पहुंच सकते हैं।
Credit: Istock
धार्मिकता में रूची रखने वाले पर्यटक मुनस्यारी से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नंदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
Credit: Istock
काठगोदाम, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद बस या फिर टैक्सी से यहां पहुंचा जा सकता है।
Credit: Istock
गर्मियों में अप्रैल से जून के बीच मुनस्यारी की यात्रा करने का बेस्ट टाइम होता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना होता है।
Credit: Istock
होटल, लॉज और गेस्ट हाउस मुनस्यारी में आपको ठहरने के लिए बजट में मिल जाएंगे। ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प भी आप चुन सकते हैं।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स