Dec 28, 2025
अगर आप नेचर लवर हैं और शांति भरे वातावरण में कुछ टाइम चिलआउट करना चाहते हैं तो ये यात्रा आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।
Credit: Istock
हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।
Credit: Istock
यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन मंगलाछु ताल घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। इस ताल की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
Credit: Istock
एक अद्भुत विशेषता जो इसे खास बनाती है वह यह है कि मंगलाछु ताल के किनारे खड़े होकर ताली बजाने, सीटी मारने या हल्की आवाज करने पर ताल के पानी में बुलबुले उठने लगते हैं।
Credit: Istock
यह रहस्यमयी घटना आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बनी हुई है।
Credit: Istock
कुछ वैज्ञानिक इसे भूमिगत गैस रिसाव या छोटे भूकंपीय हलचलों से जोड़ते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इसके पीछे देवी-देवताओं की शक्ति है।
Credit: Istock
धार्मिक दृष्टि से इसे बेहद पवित्र माना जाता है। इस ताल को सोमेश्वर देवता का ताल भी कहा जाता है। मान्यता है कि स्थानीय लोग कुल्लू से सोमेश्वर देवता की डोली को लेकर यहीं आए थे।
Credit: Istock
यहां पहुंचने के लिए मुखबा गांव से 6 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी होती है। ट्रैक फूलों से सजी घाटियों और बुग्यालों से होकर गुजरता है जो आपकी यात्रा को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
Credit: Istock
उत्तरकाशी रेलवे स्टेशन, जो लगभग 80 किलोमीटर दूर है इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून इसके निकटतम एयरपोर्ट है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स