May 26, 2025

तोश से सिर्फ 3 घंटे दूर है ये गांव, खूबसूरती के सामने स्वर्ग भी फीका

prabhat sharma

​​अद्भुत और शांतिपूर्ण स्थल​​


प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार के साथ अगर आप शांति की तलाश में हैं तो कुटला गांव की यात्रा आपका दिल जीत लेगी।

Credit: Istock

​​लोकेशन​​


हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी में स्थित कुटला गांव के निकटतम प्रमुख स्थल तोश है। तोश से 2–3 घंटे की पैदल यात्रा करके कुटला पहुंचा जाता है।

Credit: Istock

​​प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग​​


कुटला गांव पहुंचने के लिए तोश गांव से पैदल यात्रा करनी पड़ती है। ट्रैकिंग के दौरान आप बर्फ से ढकी पर्वत चोटिय और अखरोट के बागान के मनोरम दृश्य का दीदार करते हैं।

Credit: Istock

​​रोमांचक अनुभव​​


ट्रैकिंग के दौरान ना केवल आपको बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां दिखेंगी बल्कि आप यहां रास्ते में सुंदर जलप्रपात भी मिलते हैं जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा रोमांचक बनाते हैं।

Credit: Istock

You may also like

कैमरे में कैद कर सकते हैं जीवंत पल, वाइल...
नैनीताल की आत्मा है ये झील, हर ट्रैवलर क...

​​रहने की सुविधाएं​​


रहने के लिए यहां आपको साधारण लकड़ी के गेस्ट हाउस या फिर छोटे कैफे ही मिलेंगे जहां आप चिलआउट कर सकते हैं।

Credit: Istock

​यात्रा के लिए सर्वश्रेष्ठ समय​



सुहावने मौसम में अगर आप ट्रैकिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो फिर आपको मार्च से अक्टूबर के बीच यहां यात्रा करने का प्लान करना चाहिए।

Credit: Istock

​​कैम्पिंग का ले आनंद​​


प्रकृति के करीब रहने का एक शानदार तरीका कैम्पिंग है जिसका आनंद भी कुटला में लिया जा सकता है।

Credit: Istock

​​ट्रैवल टिप्स​​


मोबाइल नेटवर्क कुटला में उपलब्ध नहीं होता है ऐसे में यात्रा से पहले आवश्यक जानकारी और संपर्क सुनिश्चित कर लें।

Credit: Istock

​​ट्रैकिंग मार्ग​​


मध्यम कठिनाई का यह ट्रैक है जिसे गर्मियों में आसानी से किया जा सकता है। लेकिन, सर्दियों में बर्फबारी के कारण ट्रैकिंग करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कैमरे में कैद कर सकते हैं जीवंत पल, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग हैं ये 7 स्थल

ऐसी और स्टोरीज देखें