Nov 07, 2025
ज्यादातर पर्यटक ऋषिकेश की यात्रा करने का प्लान करते हैं। अगर आप ऋषिकेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो इसबार सिर्फ ऋषिकेश घूमकर ही वापस मत लौट आना।
Credit: Istock
ऋषिकेश से तकरीबन 79 किलोमीटर की दूरी पर ऐसा हिल स्टेशन है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।
Credit: Istock
उत्तराखंड का दिल कहा जाने वाला धनोल्टी हिल स्टेशन पृथ्वी पर स्वर्ग है जो ऋषिकेश से तकरीबन 3 घंटे की दूरी पर स्थित है।
Credit: Istock
रॉक क्लिंबिंग से लेकर माउंटेन बाइकिंग तमाम तरह की साहसिक गतिविधियां धनोल्टी में की जा सकती है।
Credit: Istock
अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है तो फिर आप यहां ट्रैक करके माता सती को समर्पित सुरकंडा देवी मंदिर जा सकते हैं।
Credit: Istock
धनोल्टी की यात्रा के दौरान आप इको पार्क जाना मत भूलें यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देखते ही बनता है।
Credit: Istock
अगर आप फूडी हैं तो फिर यहां गढ़वाली डिसेज जैसे आलू के गुटके और काफुली आपका दिन बना सकते हैं।
Credit: Istock
धनोल्टी एडवेंचर पार्क का सीधा मतलब आश्चर्यजनक हिमालय दृश्य, अल्पाइन वन, ठंडी हवा, सेब के बगीचे और हरी घास के मैदान से है।
Credit: Istock
बर्फबारी और सर्द मौसम का मजा लेने के लिए अक्टूबर से फरवरी के बीच आप यात्रा कर सकते हैं।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स