Oct 29, 2024
भारत के उत्तराखंड राज्य में एक ऐसा पर्वत है जिसको लेकर मान्यता है कि आज भी वहां पर परियां घूमती हैं। वहां के लोग परियों को आंछरी कहते हैं।
Credit: canva
हम बात कर रहे हैं टिहरी गढ़वाल में स्थित खैंट पर्वत की जिसे परियों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। यहां परियों के होने के ठोस सबूत मौजूद हैं।
Credit: canva
यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि आज भी यहां पर अनेक वर्षों से परियां रह रही हैं जो उनके गांव की रक्षा करती हैं।
Credit: canva
यहां लोग इन्हें वनदेवियां कहते हैं। मान्यता है कि अगर परियों को आप पसंद आ गए तो ये आपको अपने साथ हमेशा के लिए ले जाएंगी।
Credit: canva
खैट पर्वत का माहौल किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां चारों तरफ हरियाली से घिरे पहाड़ आपको अद्भुत शांति देंगे वहीं ट्रैकिंग भी आप कर सकते हैं।
Credit: canva
मान्यता है कि इस पर्वत पर आज भी 9 परियां निवास करती हैं जिनका संबध प्राचीन काल से है। ये परियां हजारों सालों से इस पर्वत पर रह रही हैं।
Credit: canva
इस पर्वत के नजदीक थात गांव हैं मतलब आपको इस गांव से होकर ही इस पर्वत पर जाना होगा। यहां के लोगों से आप परियों से जुड़ी कहानी सुन सकते हैं।
Credit: canva
गांव से जुड़ी एक अजीब बात ये है कि अगर आप यहां पर कोई भी पौधा लगाकर जाएंगे तो वो खिल नहीं पाएगा और कुछ ही दिन में सूख जाएगा।
Credit: canva
यहां साल में किसी भी महीने जाया जा सकता है लेकिन परियों की दुनिया तक पहुंचने के लिए लोग सितंबर-अक्टूबर महीने में जंगल की यात्रा करते हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स